फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ayushmann khurrana movies earn 500 crores in 2019

2019: आयुष्मान की फिल्मों ने की 500 करोड़ की कमाई, बोले- अपनी सफलता से काफी कुछ सीखने को मिला

Fri, 13 Dec 2019 06:26 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 13 Dec 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana movies earn 500 crores in 2019
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 में आयुष्मान खुराना ने अपनी तीन फिल्मों आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल और बाला के जरिए अकेले ही करीब 500 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। जनता ने उनकी फिल्मों का प्यार दिया और समीक्षकों ने तारीफें।

विज्ञापन


अपने इस असाधारण वर्ष के बारे में आयुष्मान कहते हैं, “यह मेरे लिए एक आंख खोलने वाला वर्ष रहा है। यह साल काफी खास रहा है और इसने इस मामले में मेरा विश्वास बढ़ा दिया है कि, मुझे केवल वही कंटेट चाहिए जो बिल्कुल फ्रेश, लीक से हटकर, अद्वितीय और प्रयोगात्मक हो क्योंकि दर्शकों को मुझसे इसी की उम्मीद है। दर्शकों के साथ ही आलोचकों से भी इस तरह की प्रेम और प्रशंसा प्राप्त करना मेरे लिए काफी सुखद रहा है।”
विज्ञापन


आयुष्मान ने कहा कि सफलता ने उन्हें कई बेहतरीन सबक दिए हैं और वे दर्शकों को स्क्रीन पर सर्वश्रेष्ठ फिल्में देने का प्रयास आगे भी करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं उन फिल्मों की तलाश करने का प्रयास करता हूं, जिसके बारे में मुझे लगता है कि वे दर्शकों के मनोरंजन के साथ ही अपनी कहानी के जरिए एक संदेश देने के लिए भी सराहना प्राप्त करेंगी। मेरे लिए, यह मेरा सबसे बड़ा वर्ष रहा है और चीजों ने मेरे लिए जिस तरह काम किया, उससे मुझे कई सीख मिली है। एक अभिनेता के रूप में ये निष्कर्ष मेरे लिए अमूल्य हैं और आगे चलकर मैं इन्हें अपनी कंटेट के चयन विकल्पों को तौर पर लागू करूंगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन


Mamangam Review: अखिल भारतीय सुपरस्टार बनने की ममूटी ने फिर की कोशिश, देखिए मिले इतने स्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed