फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayush Sharma grandfather and former Telecom Minister Sukhram Sharma condition is critical, Actor shared photos with him

Health Update: तबीयत बिगड़ने पर एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाए गए सुखराम शर्मा, एक्टर आयुष शर्मा ने साझा किए भावुक लम्हे

Sat, 07 May 2022 08:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 07 May 2022 08:45 PM IST
सार

पंडित सुखराम हिमाचल प्रदेश की राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद शुक्रवार को उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन
Ayush Sharma grandfather and former Telecom Minister Sukhram Sharma condition is critical, Actor shared photos with  him
आयुष शर्मा के साथ पंडित सुखराम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा के दादा और पूर्व दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम शर्मा की हालत गंभीर है। ब्रेन स्टोक के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंडित सुखराम केंद्र की नरसिम्हा राव सरकार में दूरसंचार मंत्री थे। उनके कार्यकाल के दौरान 31 जुलाई 1995 को पहली बार मोबाइल फोन कॉल का इस्तेमाल कर भारत ने इतिहास रच दिया था। यह कॉल उनके और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु के बीच किया गया था। यह कॉल नोकिया फोन पर किया गया था।

विज्ञापन

 

Ayush Sharma grandfather and former Telecom Minister Sukhram Sharma condition is critical, Actor shared photos with  him
आयुष शर्मा के साथ पंडित सुखराम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक 95 वर्षीय राजनेता की शुक्रवार दोपहर को तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिवार ने शनिवार को उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाने का फैसला किया। आयुष शर्मा भी अपने दादा के तबीयत खराब होने पर काफी चिंतित हैं। उन्होंने अपने दादा संग कुछ भावुक लम्हे तस्वीरें के जरिए साझा किए हैं। बता दें कि पंडित सुखराम को हिमाचल प्रदेश की राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद शुक्रवार को उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया था। जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पंडित सुखराम मनाली गए हुए थे। गत रात उनकी तबीयत खराब हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayush Sharma grandfather and former Telecom Minister Sukhram Sharma condition is critical, Actor shared photos with  him
आयुष शर्मा के साथ पंडित सुखराम शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मनाली में उपचार के बाद उन्हें कुल्लू सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया था। इस दौरान चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए थी। पंडित सुखराम मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं। उन्होंने पांच बार विधानसभा चुनाव और तीन बार लोकसभा चुनाव जीता है। 1991 से लेकर 1996 तक वह पीवी नरसिम्हा राव सरकार में केंद्रीय दूरसंचार राज्य मंत्री रहे हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े कई आरोप लगे, लेकिन हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में उन्हें संचार क्रांति के जनक के तौर पर जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed