फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha dinesh lal yadav nirahua amrapali took blessing Jagadguru Rambhadracharya

Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे निरहुआ-आम्रपाली, जगद्गुरु रामभद्राचार्य का लिया आशीर्वाद

Mon, 22 Jan 2024 12:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 22 Jan 2024 12:16 PM IST
सार

रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए भोजपुरी अभिनेता निरहुआ और आम्रपाली दुबे अयोध्या पहुंच चुके हैं। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha dinesh lal yadav nirahua amrapali took blessing Jagadguru Rambhadracharya
निरहुआ, आम्रपाली, जगद्गुरु रामभद्राचार्य - फोटो : Social media

विस्तार

आज सोमवार, 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए तमाम फिल्मी सितारे रामनगरी पहुंच चुके हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर की तस्वीरें अयोध्या से सामने आ चुके हैं। वहीं अब भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी अयोध्या पहुंच चुके हैं, जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन


जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिले निरहुआ
रामनगरी पहुंचकर निरहुआ ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर खुश जाहिर की। निरहुआ ने अयोध्या पहुंचने के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भी मुलाकात की। इस दौरान निरहुआ सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आए। निरहुआ ने अभिनेत्री आम्रपाली के साथ जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की। उनकी तस्वीर भी वायरल हो रही है। तस्वीर में वे जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मिले अनुपम और रजनीकांत, लोगों को याद आया भरत-मिलाप
विज्ञापन
विज्ञापन


निरहुआ ने जताई खुशी
रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर निरहुआ ने खुशी जताई। इस दौरान निरहुआ ने कहा, 'हम भाग्यशाली हैं कि आज जब अयोध्या में भगवान राम का मंदिर सजाया जा रहा है और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है तो हमें गुरु जी का आशीर्वाद मिल रहा है।' 


रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनू निगम ने गाईं चौपाइयां, शंकर महादेवन ने भी गाया भजन

कई फिल्मी सितारे हुए शामिल
अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। वहीं, एक बजे कार्यक्रम पूरा होगा। इस शुभ अवसर पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। वहीं कई सितारे इस खास अवसर पर खुशी जताते हुए फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम की नगरी में लगा सितारों का जमावड़ा, रजनीकांत से लेकर ये सितारे पहुंचे राम के द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed