फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha sonu nigam sang ram siya ram Chaupaiyaan Shankar Mahadevan sang bhajan

Ayodhya Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनू निगम ने गाईं चौपाइयां, शंकर महादेवन ने भी गाया भजन

Mon, 22 Jan 2024 11:56 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 22 Jan 2024 11:56 AM IST
सार

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम ने 'राम सिया राम' की प्रस्तुति दी और शंकर महादेवन ने भी राम भजन गाया।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha sonu nigam sang ram siya ram Chaupaiyaan Shankar Mahadevan sang bhajan
सोनू निगम, शंकर महादेवन - फोटो : Social media

विस्तार

आज सोमवार, 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए तमाम फिल्मी सितारे और गायक रामनगरी पहुंच चुके हैं। गायक सोनू निगम भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। उन्होंने इस समारोह में शामिल होने पर खुशी भी जताई। सोनू निगम ने कहा कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक भावुक क्षण है।

विज्ञापन


सोनू की चौपाई से भक्तिमय माहौल
वहीं, अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनू निगम पारंपरिक परिधान में पहुंचे। इस दौरान वे सफेद कुर्ते और पटका पहने नजर आए। सोनू निगम ने इस पावन दिन पर चौपाइयां गए रहे हैं, जिसे सुन वहां मौजूद सभी रामभक्त भक्ति में लीन हो गए। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम ने 'राम सिया राम' भजन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्साहित फिल्मी हस्तियां, टाइगर-अक्षय समेत इन सितारों ने दी बधाई


शंकर महादेवन ने गाई स्तुति  
रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के शंकर महादेवन भी पहुंच चुके हैं और अपने भजन से भक्तिमय माहौल को और खास बना दिया है। इस शुभ अवसर पर शंकर महादेवन ने 'श्री रामचंद्र कृपालु भजमन' स्तुति गाई।
Ayodhya: बेटे अभिषेक के साथ श्रीराम नगरी पहुंचे अमिताभ बच्चन, अयोध्यावासियों ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

कई फिल्मी सितारे हुए शामिल
अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। वहीं, एक बजे कार्यक्रम पूरा होगा। इस शुभ अवसर पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। वहीं कई सितारे इस खास अवसर पर खुशी जताते हुए फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अनुपम खेर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और आर माधवन ने लोगों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बधाई दी है। वहीं, रजनीकांत, चिरंजीवी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ जैसे कई सितारे राम के द्वार पहुंच चुके हैं।
Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम की नगरी में लगा सितारों का जमावड़ा, रजनीकांत से लेकर ये सितारे पहुंचे राम के द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed