फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha anupam kher meets rajinikanth express happiness pics goes viral on internet

Ayodhya Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मिले अनुपम और रजनीकांत, लोगों को याद आया भरत-मिलाप

Mon, 22 Jan 2024 12:00 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 22 Jan 2024 12:00 PM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल से अनुपम खेर ने  रजनीकांत के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर को साझा की।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha anupam kher meets rajinikanth express happiness pics goes viral on internet
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

22 जनवरी 2024, आखिर वो दिन आ ही गया, जिस दिन का हर हिंदुस्तानी को बेसब्री से इंतजार था। आज अयोध्या में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। कल से ही बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां अयोध्या पहुंच रहे हैं। कंगना रणौत से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल से अनुपम खेर ने  रजनीकांत के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर को साझा की।
विज्ञापन


'थलाइवा' से मुलाकात 
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर भी खुल कर बात करते हैं। अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से वे देश दुनिया के बारे पोस्ट साझा करके अपनी राय रखते हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा  के लिए अनुपम खेर अयोध्या पहुंच चुके हैं। अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत से भी मुलाकात की है। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से रजनीकांत के साथ तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'श्री राम जन्म भूमि, अयोध्या में अपने दोस्त और वन एंड ओनली सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात। जय श्री राम। थलाइवा।'
विज्ञापन


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या पहुंचे ये सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्साहित हुए फैंस
अनुपम खेर और रजनीकांत को एक फ्रेम में देख कर दोनों के फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं। अनुपम खेर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस कमेंट सेक्शन के आकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'दो लेजेंड्स एक ही फ्रेम में।', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'कोई नहीं है टक्कर में, जय श्री राम।', एक ने लिखा, 'क्या फोटो है...थलाइवा रॉक्स।'

Ram Mandir: लता मंगेशकर की आवाज में 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' सुनकर मंत्रमुग्ध हुए लोग, एआई ने बनाया गाना

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले सितारे
अभी से कुछ देर बाद ही राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होने वाला है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, चिरंजीवी, रजनीकांत और राम चरण अयोध्या पहुंच चुके हैं। वहीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी अयोध्या आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed