फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Awarapan 2 insidious and batwara 1947 box office collection on tuesday know khalifa earnings

एक बार फिर बढ़ी 'आवारापन 2' की कमाई, जानें 'इनसिडियस', 'खलीफा' और ‘बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Wed, 26 Aug 2026 09:42 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 26 Aug 2026 09:42 AM IST
सार

Box Office Collection: सोमवार को जहां कई फिल्मों की कमाई में गिरावट आई थी वहीं, मंगलवार को 'आवारापन 2', 'इनसिडियस' और 'बंटवारा 1947' जैसी फिल्मों के केलेक्शन में उछाल आया है।

विज्ञापन
Awarapan 2 insidious and batwara 1947 box office collection on tuesday know khalifa earnings
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को एक बार फिर लगभग सभी फिल्मों की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दूसरे सोमवार के बाद 'आवारापन 2' के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। 'इनसिडियस' की कमाई करोड़ों में हुई है। 'बंटवारा 1947' के कलेक्शन में मामूली उछाल आया है। 'खलीफा' और 'स्पाइडर-मैन 4' की कमाई करोड़ों में हुई है।
विज्ञापन

Awarapan 2 insidious and batwara 1947 box office collection on tuesday know khalifa earnings
आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'आवारापन 2' का कलेक्शन
दूसरे मंगलवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अदाकारी वाली फिल्म का कलेक्शन बढ़ा है। यह फिल्म 150 करोड़ रुपये की तरफ बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 12 दिन पूरे कर लिए हैं।
  • पहले हफ्ते में 'आवारापन 2' ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • दूसरे सोमवार को इसने 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • दूसरे मंगलवार को इसने चार करोड़ रुपये कमाए।
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 143 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Awarapan 2 insidious and batwara 1947 box office collection on tuesday know khalifa earnings
'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' - फोटो : सोशल मीडिया
लाखों में सिमटी 'इनसिडियस' की कमाई
हॉरर फिल्म 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' की कमाई मंगलवार को फिर बढ़ी है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही थी। यह 'इनसिडियस-द रेड डोर' का सीक्वल है और 'इनसिडियस फ्रैंचाइजी' की छठी फिल्म है।
  • ओपनिंग डे पर 'इनसिडियस' ने 2.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • दूसरे दिन इसने 3.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन इसने 3.35 करोड़ रुपये कमाए।
  • चौथे दिन इसने सिर्फ 90 लाख रुपये कमाए हैं।
  • पांचवें दिन इसने 1.45 करोड़ रुपये कमाए।
  • इसका कुल कलेक्शन 11.95 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

Awarapan 2 insidious and batwara 1947 box office collection on tuesday know khalifa earnings
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
‘बंटवारा 1947’ का बुरा हाल
सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' की कमाई लाखों में पहुंच गई है। शुरुआत में इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल भी हैं।
  • पहले हफ्ते में ‘बंटवारा 1947’ ने 33.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे सोमवार को इसने 35 लाख रुपये कमाए।
  • दूसरे मंगलवार को इसने सिर्फ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इस फिल्म का कुल कलेक्शन 37.70 करोड़ रुपये हो चुका है।

Awarapan 2 insidious and batwara 1947 box office collection on tuesday know khalifa earnings
खलीफा - फोटो : एक्स
'खलीफा' का क्या है हाल?
पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खलीफा' 20 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआत में और वीकएंड पर अच्छी कमाई करने के बाद इसकी कमाई लाखों में पहुंच गई है।
  • ओपनिंग डे पर 'खलीफा' ने 5.35 करोड़ रुपये कमाए।
  • कल यानी छठे दिन इसने 1.54 करोड़ रुपये कमाए।
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 14.41 करोड़ रुपये हो चुका है।

Awarapan 2 insidious and batwara 1947 box office collection on tuesday know khalifa earnings
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' की कमाई में वीकएंड पर एक बार फिर उछाल देखने को मिला था। इस फिल्म का कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रहा है। चौथे मंगलवार को इसकी कमाई काफी घटी है। 27वें दिन 'स्पाइडर मैन 4' ने 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 487.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed