फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   atlee film jawan connection with ipl 2023 finale Shah Rukh Khan to make big announcement

Jawan: IPL 2023 फाइनल से होगा 'जवान' का बड़ा कनेक्शन, शाहरुख खान करेंगे अहम घोषणा

Fri, 05 May 2023 07:13 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 05 May 2023 07:13 PM IST
सार

शाहरुख खान आईपीएल 2023 के फाइनल में अपनी फिल्म 'जवान' से जुड़ी बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस का उत्साह बढ़ गया है। 
 

विज्ञापन
atlee film jawan connection with ipl 2023 finale Shah Rukh Khan to make big announcement
जवान-आईपीएल 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'पठान' बन लोगों के दिलों पर छा जाने वाले शाहरुख खान अब 'जवान' बनकर तारीफें बटोरने आ रहे हैं। इस फिल्म के साथ साउथ सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर एटली भी अपना बॉलीवुड निर्देशन डेब्यू करने वाले हैं। वहीं, बीते कुछ दिनों से 'जवान' की रिलीज डेट के पोस्टपोन होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, इन खबरों पर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसी कड़ी में अब 'जवान' से जुड़ा आईपीएल 2023 कनेक्शन भी सामने आ गया है, जिसने फैंस के उत्साह को पहले से ज्यादा बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

'जवान' होगी पोस्टपोन?

बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट दो जून है। हालांकि, इसके आगे खिसकने की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हालिया रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म अब दो जून के बजाए 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस तरह बादशाह के फैंस को 'जवान' के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


KKK13: रोहित शेट्टी के शो से जुड़ीं सलमान खान की यह हीरोइन! खतरों के साथ लगने जा रहा ग्लैमर का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन

'जवान' की रिलीज डेट पर विचार जारी

'जवान' को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि अगर यह दो जून 2023 को रिलीज होती तो अब तक इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया होता और प्रमोशन भी शुरू हो जाता। हालांकि, एक फिल्म क्रिटिक ने इस पर बात करते हुए बताया है कि मेकर्स रिलीज के 10-15 दिन पहले इसका ट्रेलर जारी करेंगे। साथ ही उसके बाद प्रमोशन की शुरुआत होगी। 


Vikram: रिहर्सल के दौरान विक्रम को लगी चोट तो एक्टर के घर पहुंचा फैन, गेट के बाहर खड़े होकर कहा- 'गेट वेल सून'

जवान का 'आईपीएल 2023' से कनेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान 'आईपीएल 2023' के फाइनल में 'जवान' को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले किंग खान ने कतर में फीफा विश्व कप फाइनल में वेन रूनी के साथ मिलकर फिल्म पठान को 'प्रमोट' किया था। 'जवान' की बात करें तो, यह इस साल शाहरुख खान की रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म है। एक्टर ने 'पठान' के साथ रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्वभर में 1050 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फैंस को 'जवान' से काफी उम्मीदें हैं। मूवी में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति और नयनतारा भी लीड रोल में हैं। वहीं, इसमें दीपिका पादुकोण के भी कैमियो की रिपोर्ट है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed