फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   A fan went all the way to Tamil Actor Vikram house to wish him a speedy recovery

Vikram: रिहर्सल के दौरान विक्रम को लगी चोट तो एक्टर के घर पहुंचा फैन, गेट के बाहर खड़े होकर कहा- 'गेट वेल सून'

Fri, 05 May 2023 06:01 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 05 May 2023 06:01 PM IST
सार

पा रंजीथ द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म थंगालन की रिहर्सल के दौरान अभिनेता विक्रम को पसली में चोट लग गई। अभिनेता फिलहाल शूटिंग से ब्रेक पर हैं और घर पर आराम कर रहे हैं।

विज्ञापन
A fan went all the way to Tamil Actor Vikram house to wish him a speedy recovery
विक्रम - फोटो : social media

विस्तार

पा रंजीथ द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म थंगालन की रिहर्सल के दौरान अभिनेता विक्रम को पसली में चोट लग गई। अभिनेता फिलहाल शूटिंग से ब्रेक पर हैं और घर पर आराम कर रहे हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर विक्रम के एक प्रशंसक को इस बात की जानकारी हुई तो वह अभिनेता के घर तक आ गया और गेट के बाहर खड़ा हो गया। इतना ही नहीं फैन ने गेट वेल सून संदेश के साथ एक पोस्टर दिखाया।

विज्ञापन

विक्रम के घर के बाहर खड़े होकर विक्रम के फैन ने हाथों में पोस्टर लेकर एक तस्वीर ली। जिसपर उसने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ, चीफ चियान। ढेर सारा प्यार और हग्स।'फैन ने अपनी यह तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। जिसे शेयर करते हुए विक्रम ने फैन को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'मेरे घर आने के लिए धन्यवाद। जब तुम सब आस-पास हो, तो मुझे और क्या चाहिए? मैं जल्द वापसी करुंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

A fan went all the way to Tamil Actor Vikram house to wish him a speedy recovery
विक्रम - फोटो : social media

इससे पहले विक्रम के मैनेजर ने ट्वीट कर इस बात जानकारी दी थी कि थंगालन की रिहर्सल के दौरान अभिनेता की पसली में चोट लग गई है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। जिसके कारण वह थोड़े समय के लिए अपनी थंगालन की शूटिंग नहीं कर पाएंगे। वह आपके प्यार के लिए सभी का धन्यवाद करते हैं और जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़े होंगे और कमाल करते दिखेंगे। अदिता करिकलन उर्फ चियान विक्रम को दुनिया भर से पीएस 2 के लिए मिले प्यार और प्रशंसा के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

कोलार सोने की खदानों में कई दशक पहले हुई वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्म थंगालन में विक्रम एक स्वदेशी जनजाति के प्रमुख की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के एक मेकिंग वीडियो ने संकेत दिया कि यह औपनिवेशिक शासन के दौरान सेट है। केई ज्ञानवेल राजा द्वारा निर्मित फिल्म में पसुपति, पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन और डैनियल कैल्टागिरोन भी हैं। जीवी प्रकाश कुमार फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें:  'द केरल स्टोरी' का बजट जान उड़ जाएंगे होश, इस हसीना ने चार्ज की सबसे ज्यादा फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed