सलमान की सुनील शेट्टी की बेटी को सलाह 'तुम जवान एक्टर के साथ काम करो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील शेट्टी की बेटी अतिया शेट्टी सलमान खान प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म 'हीरो' से अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। अतिया शेट्टी बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों - ऐश्वर्या राय बच्चन और काजोल से बेहद प्रभावित हैं।
बीबीसी से खास बातचीत में अतिया ने बताया, 'ऐश्वर्या राय बच्चन की शिष्टता और नृत्य मुझे बेहद पसंद है वो परिभाषा हैं, भारतीय सुंदरता और भारतीय फिल्म हीरोइन की।'
अतिया कहती हैं, 'काजोल जी का परफॉरमेंस सहज और स्वाभाविक है। जब कुछ-कुछ होता है रिलीज हुई थी, तब मैं आइने के सामने उनकी नकल किया करती थी।'
मीनाक्षी से मेरी तुलना करना गलत
अतिया शेट्टी और सूरज पंचोली को लॉन्च करने वाली फिल्म "हीरो" 1983 में आई निर्देशक सुभाष घई की फ़िल्म "हीरो" की रीमेक है। इस फिल्म से जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि रातों-रात स्टार बन गए थे। इस फिल्म से अतिया को भी काफी उम्मीदें हैं।
अतिया शेट्टी अपनी तुलना मीनाक्षी शेषाद्रि से नहीं करना चाहतीं। वो कहती हैं, "मुझे नहीं लगता की मेरी उनसे तुलना भी हो सकती है। वो बहुत ही खूबसूरत डांसर और अदाकारा हैं. मैं उनके अभिनय का पांच प्रतिशत भी नहीं हूं। मैं आशा करती हू, की जब वो ये फिल्म देखें तो उन्हें लगे कि हमने फिल्म के साथ न्याय किया है।'
किसिंग सीन को लेकर पापा सुनील शेट्टी सख्त
बदलते फिल्मी दौर में अभिनेता और अभिनेत्री बोल्ड सीन करने से हिचकिचाते नहीं है। जहां कई स्टार्स के बच्चे ऑन स्क्रीन सीमा रेखा खींचते हैं वहीं अतिया इस मामले में अलग हैं। अतिया कहती हैं, "इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है। सरल कहानी है। आज के जमाने में किसिंग कहानी का हिस्सा होती है। वैसे मेरे पिता इन मामलों में काफी पोजेसिव और रूढ़िवादी हैं।"
फिर उन्होंने कहा, 'पर ये सब निर्भर करता है किरदार पर, और इस बात पर कि इसे किस तरह से फिल्माया जाएगा और कैसे दिखाया जाएगा। सबसे ज्यादा जरूरी ये देखना है कि क्या स्क्रिप्ट ऐसे सीन के संग न्याय कर रहा है।'
सलमान संग रोमांस पर अथिया को सलाह
अतिया कहती हैं, "मैं सलमान खान की बड़ी फैन हूं। हालांकि तीनों खान सुपरस्टार हैं और एक दूसरे से बहुत अलग हैं। उनकी तुलना नहीं की जा सकती। पर मुझे सलमान खान पसंद हैं। शायद इसलिए कि मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानती हूं।
अतिया बताती हैं, "मुझे सलमान की 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म बेहद पसंद है। हर किसी का सपना है की वो सलमान खान के साथ काम करे. लेकिन सलमान ने मुझसे कहा है कि तुम सिर्फ जवान एक्टर के साथ ही काम करना। आगे देखते हैं क्या होता है।"