फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   atal bihari, film festival

83 साल के अटल बिहारी अब आए फिल्मों में

Tue, 26 Nov 2013 03:40 PM IST
वैभव दीवान/ बीबीसी संवाददाता
वैभव दीवान/ बीबीसी संवाददाता Updated Tue, 26 Nov 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
atal bihari, film festival

83 साल के हो चुके अटल बिहारी अब फिल्मों में आए हैं। उनकी पहली फिल्म 'साला बूढ़ा' है।

विज्ञापन


उम्र सिर्फ़ एक नंबर है, दिल जवान होना चाहिए। 83 साल के अटल बिहारी कुछ ऐसा ही मानते हैं जो इस उम्र में बन गए हैं एक फ़िल्म में लीड हीरो।

गोवा में चल रहे 44वें अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में ओडिशा से 35 लोगों की टीम आई है, जो अपनी उड़िया फ़िल्म 'साला बूढ़ा' को लेकर यहां आए हैं।

फ़िल्म के मुख्य कलाकार है अटल बिहारी पंडा जो 83 साल की उम्र में इस फ़िल्म से अपना करियर शुरू कर रहे है।

पंडा साहब मानते हैं, "कला तो कला है। इसकी उम्र क्या है। कलाकार के लिए उम्र का कोई सवाल नहीं है।" अटल बिहारी, उड़िया थिएटर का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई नाटकों का निर्देशन किया है। साथ ही रंगमंच पर अदाकारी भी की है।

83 नहीं 38 की उम्र


फ़िल्म के बारे में पंडा कहते हैं, "साला बूढ़ा के निर्देशक सब्यसाची महापात्रा ने ऐसे काम कराया है कि जैसे मैं 83 नहीं 38 की उम्र का हूं। शुरुआत में मुझे लगा कि मुझसे शायद यह नहीं होगा। कैमरे से भी मैं परिचित नहीं था। लेकिन निर्देशक ने मुझ पर विश्वास किया और मुझसे अभिनय कराने में सफल रहे।"
विज्ञापन


परिवार का समर्थन


उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन लड़कियां और तीन लड़के हैं। जब उन्होंने फ़िल्म में एक्टिंग करने के बारे में अपने घर में बताया, तो उन्हें पूरा समर्थन मिला। पंडा कहते हैं, "हम अभिनेता लोग स्वार्थी होते हैं। हम परिवार और बच्चो की नहीं सोचते। हमारे लिए कला ही सबसे पहले है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


फ़िल्म 'साला बूढ़ा' एक पीरियड फ़िल्म है जो 100 साल पहले ओडिशा में आए एक भयंकर अकाल पर आधारित है, जहां गांव का मुखिया अपना सब कुछ अपने गांव वालों पर न्योछावर कर देता है।

उड़िया फ़िल्मों से 30 साल से जुड़े निर्देशक सब्यसाची महापात्रा बताते हैं कि फ़िल्म की कहानी उनके पिता ने लिखी है और इसके निर्माता हैं उनके छोटे भाई। फ़िल्म के संवाद अटल बिहारी पंडा ने ही लिखे हैं।


आई कितनी लागत

फ़िल्म की शूटिंग में 30 दिन का वक़्त लगा और इसकी लागत आई तक़रीबन 40 लाख रुपए। फ़िल्म का प्रचार करने इसकी टीम हाथ में ढोल नगाड़े लिए, ख़ूबसूरत उड़िया कुरता-पायजामे और गमछा पहने नज़र आई। इस समारोह के बाद 'साला बूढ़ा' देश भर के अन्य फ़िल्म समारोहों में दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed