फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Asim Riaz to play pivotal role in Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Fame Salman Khan starrer Kick 2

Kick 2: शहनाज के बाद बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को लॉन्च करेंगे सलमान खान, 'किक' के सीक्वल में आएंगे नजर

Tue, 25 Apr 2023 09:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 25 Apr 2023 09:25 PM IST
सार

यह बात सुनने के बाद तो सलमान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रह गया है।  इन सबके बीच अब रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट को सलमान खान अपनी फिल्म ‘किक 2’ में लेने का मन बना रहे हैं।

विज्ञापन
Asim Riaz to play pivotal role in Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Fame Salman Khan starrer Kick 2
सलमान खान और आसिम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह पूजा हेगड़े और शहनाज गिल के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि सलमान खान डेविड धवन की फिल्म ‘किक ‘2 में डेविल के रूप में फिर से वापसी करने जा रहे हैं। यह बात सुनने के बाद तो सलमान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रह गया है।  इन सबके बीच अब रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट को सलमान खान अपनी फिल्म ‘किक 2’ में लेने का मन बना रहे हैं।

विज्ञापन

‘किक 2’ में नजर आएंगे आसिम
सलमान खान के फैंस ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों तरह से उनके लिए पागल रहते हैं। भाईजान की हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फैंस के बीच खूब तारीफ बटोर रही हैं। साल 2014 में आई ‘किक’ में सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडीज, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और रणदीप हुड्डा के साथ फैंस के दिलों में जबरदस्त क्रेज पैदा किया था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट सामने आ रहा है और खबर है कि अब इस मूवी में कई नए चेहरे देखने को मिलेगा। 

Filmy Wrap: अर्पिता को ट्रोल करने वालों पर भड़के आयुष और योद्धा की नई रिलीज डेट आई सामने, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रियंका चहर चौधरी और शिव ठाकरे हो सकते हैं फिल्म का हिस्सा

सलमान बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक कई न्यू कमर को लॉन्च कर चुके हैं। जल्द ही भाईजान’ बिग बॉस 16’ के कंटेस्टेंट प्रियंका चहर चौधरी और शिव ठाकरे के साथ भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। मीडिया  रिपोर्ट्स की मानें तो उनके बाद अब सलमान खान ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट आसिम रियाज को अपनी फिल्म 'किक-2' में कास्ट कर सकते हैं।

Shannon K: 'मैंने खुद को नुकसान पहुंचाया', ऑनलाइन ट्रोल्स के कारण डिप्रेशन का शिकार हुई थीं शैनन

विज्ञापन

‘किक’ का सीक्वल जल्द होगा रिलीज

खबरों की मानें तो सलमान की सबसे सफल फिल्मों में से एक 'किक' के सीक्वल में आसिम रियाज बेहद ही महत्वपूर्ण किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि, आसिम रियाज की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं शेयर की गई है। इस खबर के वायरल होते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और वह इस उपलब्धि के लिए आसिम को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed