फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aaron Taylor-Johnson looks dangerous in Kraven The Hunter New Trailer film will also feature Aleksei Sytsevic

Kraven The Hunter Trailer: एक्शन से भरपूर है 'क्रैवन द हंटर' का ट्रेलर, आरोन टेलर-जॉनसन का दिखा खूंखार अंदाज

Wed, 14 Aug 2024 08:07 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 14 Aug 2024 08:07 PM IST
सार

एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'क्रैवन द हंटर'  का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में आरोन टेलर-जॉनसन काफी सारा एक्शन करते नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में 'स्पाइडर-मैन 2' के विलेन द राइनो भी नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Aaron Taylor-Johnson looks dangerous in Kraven The Hunter New Trailer film will also feature Aleksei Sytsevic
'क्रैवन द हंटर' - फोटो : इंस्टाग्राम @sonypictures

विस्तार

आरोन टेल-जॉनसन की आगामी फिल्म 'क्रैवन द हंटर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को जंगली दुनिया का रोमांचक अनुभव होने वाला है। इस बहुप्रतीक्षित एक्शन-एडवेंचर फिल्म के नए ट्रेलर में कई शानदार और मनोरंजक सीन्स हैं। आरोन टेलर-जॉनसन इस फिल्म में मुख्य किरदार क्रावेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उन्होंने एक शिकारी सर्गेई क्रैविनोफ की भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन


दिखेगा क्रावैन का जुनून और भरपूर एक्शन 
ट्रेलर में जॉनसन शेर के काटने के बाद काफी सारी शक्तियां प्राप्त करते हैं। इसके बाद उनकी सर्गेई क्रैविनोफ से 'क्रैवन द हंटर' बनने की यात्रा दिखाई जाती है। ट्रेलर में उनके पिता और भाई के साथ उनके संबंधों की झलक भी दिखाई गई है। बदला लेने का क्रावैन का जुनून फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाता है। ट्रेलर में उन्हें अपने दुश्मनों का पीछा करते हुए अपने प्रतिष्ठित शेर की खाल पहने दिखाया गया है।इस दौरान उनका किरदार कहता है,  "मेरे पिता दुनिया में बुराई लाते हैं,मैं इसे बाहर निकालता हूं।" ट्रेलर में उनका काफी क्रूर अंदाज दिखाया गया है।
विज्ञापन

Sonam Khan: 30 साल बाद वापसी करना चाहती हैं 'विश्वात्मा' की ये अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

'स्पाइडर-मैन' का किरदार द राइनो भी आएगा नजर
ट्रेलर में दर्शकों को स्पाइडर-मैन के खलनायक एलेक्सी सित्सेविच भी नजर आते हैं, जिन्हें 'द राइनो' के नाम से जाना जाता है। इस किरदार को एलेसेंड्रो निवोला ने निभाया है। यह द अमेजिंग 'स्पाइडर-मैन 2' के बाद से मशहूर खलनायक की पहली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति है। इसके अलावा ट्रेलर के एक सीन में टेलर जॉनसक की शानदार बॉडी भी देखने को मिलती है, जिसमें वह बिना शर्ट के नजर आते हैं। कुल मिलाकर ट्रेलर फिल्म में काफी सारा एक्शन होने का वादा करता है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Pictures (@sonypictures)



Ananya Panday: अनन्या पांडे को दूसरी बार लॉन्च करने जा रहे करण जौहर, सीरीज 'कॉल मी बे' से करेंगी ओटीटी डेब्यू
13 दिसंबर को रिलीज होगी 'क्रैवन द हंटर' 
जे.सी. चंदोर द्वारा निर्देशित ये फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। चांदोर को उनकी फिल्में 'मार्जिन कॉल' और 'ए मोस्ट वायलेंट ईयर' के लिए जाना जाता है। 
'क्रैवन द हंटर' मार्वल कैरेक्टर्स के सोनी पिक्चर्स यूनिवर्स में शामिल किए जाने का नवीनतम उदाहरण  है। 'मैडम वेब' और आगामी 'वेनम: द लास्ट डांस' जैसी हालिया प्रोजेक्ट्स के बाद ये फिल्म भी उसी पंक्ति का हिस्सा है।
Abhishek Banerjee: बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी अभिषेक की 'स्त्री 2' और 'वेदा', पहले कौन सी फिल्म देखेंगे अभिनेता?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed