फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   As Per Report Diljit Dosanjh Punjab 95 Based on Jaswant Singh Khalra removed from Toronto Film Festival lineup

Punjab 95: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में नहीं होगा 'पंजाब 95' का प्रीमियर? वेबसाइट पर नहीं कोई जानकारी

Sat, 12 Aug 2023 09:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 12 Aug 2023 09:40 AM IST
सार

शुरुआत में फिल्म 'पंजाब 95' का नाम घल्लूघारा था, यह फिल्म तभी से चर्चा में आ गई थी। बता दें कि फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने में छह महीने से ज्यादा का समय लगाया था। 

विज्ञापन
As Per Report Diljit Dosanjh Punjab 95 Based on Jaswant Singh Khalra removed from Toronto Film Festival lineup
पंजाब 95 फिल्म फर्स्ट लुक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ऐसी चर्चा थी कि टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' का प्रीमियर होगा। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा जी के जीवन पर आधारित है। TIFF में प्रीमियर के एलान के बाद से ही यह फिल्म लगातार चर्चा में है। लेकिन, अब इसके प्रीमियर को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का नाम लाइनअप से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


ये एक्टर्स भी आएंगे नजर
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमेरिका स्थित समाचार आउटलेट वैरायटी ने इसे लेकर अपडेट साझा किया है। आउटलेट के मुताबिक फेस्टिवल की वेबसाइट पर फिलहाल फिल्म का कोई जिक्र नहीं है। बता दें कि कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। 'पंजाब 95' में अर्जुन रामपाल और सुविंदर विक्की भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन

Bikram Ghosh: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होगा 'ये देश', दिग्गज संगीतकार और गायक नजर आएंगे एक साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


घल्लूघारा रखा गया था फिल्म का नाम
शुरुआत में फिल्म 'पंजबा 95' का नाम घल्लूघारा था, यह फिल्म तभी से चर्चा में आ गई थी। बता दें कि फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने में छह महीने से ज्यादा का समय लगाया था और ए सर्टिफिटकेट के साथ 21 कट लगाए थे। इसके बाद निर्माता सीबीएफसी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट चले गए थे।
Gadar 2: दर्शकों में तारा सिंह का क्रेज 22 साल बाद भी बरकरार, 4-5 ट्रैक्टर भर के फिल्म देखने थिएटर पहुंचे फैंस

कौन थे जसवंत सिंह खालरा?
जसवंत सिंह खालरा एक मानवाधिकार कार्यकर्ता थे, जिन्होंने पुलिस द्वारा हजारों अज्ञात लोगों के अपहरण, हत्या और दाह संस्कार के सबूत खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1980 के दशक के मध्य से 1990 के मध्य तक उग्रवाद के दौरान पंजाब में 25,000 अवैध दाह संस्कारों के संबंध में खालरा की जांच के बाद दुनिया भर में बहुत विरोध प्रदर्शनों हुआ था।
Pankaj Tripathi: 'अग्निपथ' में इस सीन के बाद बेहोश होकर गिर गए थे पंकज त्रिपाठी, जानें क्यों ऐसी हुई थी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed