फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan Khan ignores Ananya Panday at NMACC but Gauri Instagram post made it clear that all is well between both

Aryan-Ananya: भरी महफिल में आर्यन ने अनन्या को किया नजरअंदाज? जानिए सच्चाई

Mon, 03 Apr 2023 09:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Apr 2023 09:28 AM IST
सार

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट में बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ स्टारकिड्स भी शानदार अंदाज में नजर आए।

विज्ञापन
Aryan Khan ignores Ananya Panday at NMACC but Gauri Instagram post made it clear that all is well between both
आर्यन खान-अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में बॉलीवुड और हॉलीवुड जगत के तमाम सितारों ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट (NMACC) में शिरकत की। इस दौरान शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, काजोल, रेखा, कियारा समेत तमाम सितारों ने अपने लुक से समा बांध दिया। बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के साथ-साथ स्टारकिड्स भी पीछे नहीं रहे। सुहाना खान, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, आर्यन खान समेत तमाम स्टारकिड्स भी इस इवेंट में शामिल हुए। इन सभी के लुक्स ने तो ध्यान खींचा ही, साथ ही एक बात की चर्चा और है। कहा जा रहा है कि इस इवेंट में आर्यन खान एक्ट्रेस अनन्या को नजरअंदाज करते नजर आए। इसे लेकर एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Jaya Prada: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक राज कर चुकी हैं जया प्रदा, कभी पहली फीस के तौर पर मिले थे महज 10 रुपये

विज्ञापन

लोगों ने लगाए कयास
इवेंट के दौरान अनन्या पांडे, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान से मिलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं गौरी खान और आर्यन खान भी नजर आ रहे हैं। अनन्या को देख गौरी जहां हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही हैं, वहीं आर्यन खान अनन्या को इग्नोर कर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। अनन्या भी आर्यन को इग्नोर करती ही नजर आईं। इसके बाद यूजर्स कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ है। 
Ram Charan: 'नाटू नाटू' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान कांप रहे थे राम चरण, एक्टर की पत्नी उपासना ने किया खुलासा

विज्ञापन

गौरी ने स्पष्ट की स्थिति
हालांकि, गौरी खान के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने सारी स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। गौरी खान ने इवेंट से दो तस्वीरें साझा की हैं। इनमें अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि तस्वीर में अनन्या बिल्कुल आर्यन के बराबर में खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में अनन्या और सुहाना खान नजर आ रही हैं। इसके बाद यह तो स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल दोनों के बीच वैसा कुछ नहीं है, जैसा यूजर्स सोच रहे थे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

विज्ञापन

यूजर्स ने पूछे सवाल
गौरी खान के इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। हर कोई तस्वीरों की तारीफ कर रहा है, वहीं कुछ यूजर्स को आर्यन खान से एक शिकायत भी है कि वह तस्वीरों में बिल्कुल भी हंसते-मुस्कुराते नजर नहीं आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सबकुछ परफेक्ट है, बस आर्यन की एक स्माइल की जरूरत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आर्यन और अनन्या...बढ़िया है।' एक यूजर ने कहा, 'आर्यन भाई कभी हंस भी लिया करो।'
Prabhu Deva: प्रभु देवा ने पार लगाई थी सलमान के डूबते करियर की नैया, आज हैं डांस की दुनिया के बेताज बादशाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed