फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mumbai aryan khan drug case news shahrukh khan son aryan khan

Mumbai Aryan Khan Drug Case: ड्रग्स मामले में आर्यन से देर रात एनसीबी दफ्तर में हुई पूछताछ, हिरासत को लेकर भी हुए सवाल-जवाब

Sat, 13 Nov 2021 10:57 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 13 Nov 2021 10:57 AM IST
सार

 रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन से उन परिस्थितियों के बारे में पूछताछ की गई जिसमें वह क्रूज पर चढ़ा, उसके ड्रग्स सप्लायर के लिंक्स और उसके दोस्तों और उनकी ड्रग्स की आदतों के बारे में सवाल जवाब किए गए। 

विज्ञापन
mumbai aryan khan drug case news shahrukh khan son aryan khan
Mumbai Aryan Khan Drug Case:आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल चुकी है लेकिन हर शुक्रवार उसे एनसीबी के सामने पेश होना होता है। अदालत द्वारा जमानत की शर्तों में यह एक बात भी शामिल है। ऐसे में शुक्रवार को आर्यन खान एनसीबी दफ्तर पहुंचा था। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित शाम को भी आर्यन खान मुंबई की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम के सामने पेश हुआ जहां इस मामले में उसका बयान दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन में एनसीबी के सामने हाजिरी लगाने के बाद आर्यन ने एसआईटी के सामने भी पेशकश दर्ज की। रिपोर्ट्स के अनुसार आर्यन से एनसीबी के डेप्यूटी डायरेक्टर जनरल संजय कुमार सिंह ने करीब आधी रात तक सवाल जवाब किए।

विज्ञापन


आर्यन से देर रात हुई पूछताछ

आर्यन से नवी मुंबई से आरएएफ कार्यालय में पूछताछ की गई। अदालत द्वारा अनिवार्य उपस्थिति के लिए एनसीबी दफ्तर छोड़ने के बाद आर्यन नवी मुंबई के लिए रवाना हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन से उन परिस्थितियों के बारे में पूछताछ की गई जिसमें वह क्रूज पर चढ़ा, उसके ड्रग्स सप्लायर के लिंक्स और उसके दोस्तों और उनकी ड्रग्स की आदतों के बारे में सवाल जवाब किए गए। 

विज्ञापन

mumbai aryan khan drug case news shahrukh khan son aryan khan
Mumbai Aryan Khan Drug Case:आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा- हमारी जांच जारी है और हम इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। हम इसे जल्द ही खत्म करना चाहते है।अभी इस मामले में कुछ प्रमुख लोगों को जांच में शामिल करना है। बताया जा रहा है कि आर्यन से उन परिस्थितियों के बारे में भी पूछताछ की गई जो समीर वानखेड़े के नेतृत्व में पिछली जांच टीम ने उसकी जांच की थी और यह भी पूछा गया कि उसके परिवार को रिश्वत देने के लिए मजबूर किया गया था या नहीं। उससे यह भी पूछा गया कि हिरासत के दौरान उसके साथ कैसा व्यवहार किया गया।

mumbai aryan khan drug case news shahrukh khan son aryan khan
Mumbai Aryan Khan Drug Case:आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीबी ने मुंबई के समुद्र तट के पास एक क्रूज पर दो अक्तूबर को छापा मारा था जहां से कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए थे। छापेमारी के दौरान आर्यन समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस मामले में कई मोड़ आने के बाद मुंबई की स्पेशल जांच टीम भी इस मामले की जांच कर रही है जिसमें कई अहम गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed