फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan Khan Drug Case: Ishaan Khattar came in support of Ananya Pandey who was trapped in the drug case taking special care of the family

Aryan Khan Drug Case: ड्रग्स मामले में फंसीं अनन्या पांडे के सपोर्ट में आए ईशान खट्टर, परिवार का रख रहे खास ख्याल

Tue, 26 Oct 2021 03:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 26 Oct 2021 03:10 PM IST
सार

मामले में अभिनेत्री से दो बार पूछताछ हो चुकी है। इसके बाद एनसीबी ने 25 अक्तूबर को तीसरी बार पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। लेकिन, अनन्या एनसीबी दफ्तर नहीं पहुंचीं।

विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: Ishaan Khattar came in support of Ananya Pandey who was trapped in the drug case taking special care of the family
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्यन खान ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे से एनसीबी दो बार पूछताछ कर चुकी है। मामले की जांच के दौरान सामने और आर्यन और अनन्या की व्हाट्सएप चैट में दोनों ड्रग्स पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। मामले में अभिनेत्री से दो बार पूछताछ हो चुकी है। इसके बाद एनसीबी ने 25 अक्तूबर को तीसरी बार पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। लेकिन, अनन्या एनसीबी दफ्तर नहीं पहुंचीं। 

विज्ञापन

ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद से ही अनन्या बेदह मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऐसे में उनके खास दोस्त ईशान खट्टर के सपोर्ट में आगे आए हैं। दरअसल, बीते शनिवार को ईशान खट्टर को फूलों की एक दुकान पर फूल खरीदते हुए देखा गया था। इसके एक घंटे बाद ही उनकी कार को अनन्या पांडे के घर के बाहर स्पॉट किया गया था।

विज्ञापन

Aryan Khan Drug Case: Ishaan Khattar came in support of Ananya Pandey who was trapped in the drug case taking special care of the family
अनन्या पांडे, - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंकी पांडे के परिवार के एक करीबी दोस्त ने बताया कि ईशान अनन्या से मिलने के लिए उनके घर आए थे। इतना ही नहीं जब से ड्रग्स केस में अनन्या का नाम सामने आया है, तब से ईशान अनन्या से लगातार संपर्क में हैं। वह अनन्या और उनके परिवार का खास ध्यान रख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान अनन्या और उनके परिवार के काफी करीब हैं।

विज्ञापन

Aryan Khan Drug Case: Ishaan Khattar came in support of Ananya Pandey who was trapped in the drug case taking special care of the family
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या के परिवार के एक खास दोस्त के मुताबिक ईशान और अनन्या एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। उनका रिश्ता काफी मजबूत हो चुका है। हालांकि, दोनों ने ही अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन

Aryan Khan Drug Case: Ishaan Khattar came in support of Ananya Pandey who was trapped in the drug case taking special care of the family
आर्यन खान, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रग्स मामले में फंसे सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अभिनेत्री अनन्या पांडे से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) व्हाट्सएप पर ड्रग्स पर चर्चा करने को लेकर पूछताछ कर रही है। इसी बीच अब इन दोनों स्टार किड की ड्रग्स को लेकर की गई कुछ और चैट्स सामने आई है। सामने आई इन चैट्स में आर्यन और अनन्या गांजा खरीदने पर चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed