फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aruna Irani Talks About Her Rumoured Relationships With Married Men said this For Filmmaker Mehmood

Aruna Irani: शादीशुदा पुरुषों के साथ अपने रूमर्ड अफेयर पर क्या बोलीं अरुणा ईरानी? महमूद को लेकर कही ये बात

Mon, 15 Apr 2024 02:15 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 15 Apr 2024 02:15 PM IST
सार

अरुणा ईरानी ने कहा कि जब वह नई थीं तो कोई भी उन्हें फिल्मों में साइन करने को तैयार नहीं था। महमूद एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने अभिनेत्री को काम दिया था। अभिनेत्री ने कहा कि महमूद शादीशुदा थे, जिसके चलते उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।

विज्ञापन
Aruna Irani Talks About Her Rumoured Relationships With Married Men said this For Filmmaker Mehmood
अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अरुणा ईरानी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। 'रोटी कपड़ा और मकान', 'रॉकी', 'लव स्टोरी' समेत कई अन्य फिल्मों में काम किया है। उन्होंने नौ साल की उम्र में दिलीप कुमार की फिल्म से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में छाई रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडस्ट्री में दो लोगों के साथ अभिनेत्री का कथित तौर पर रिलेशन रहा था।

विज्ञापन

महमूद के साथ अपने रिश्ते पर क्या बोलीं अभिनेत्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करियर के शुरुआती दौर में उनका नाम अभिनेता-फिल्म निर्माता महमूद के साथ जुड़ा था। अरुणा ईरानी ने एक बातचीत में खुलासा किया कि जब वह नई थीं तो कोई भी उन्हें फिल्मों में साइन करने को तैयार नहीं था। महमूद एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने अभिनेत्री को काम दिया था। उन्होंने आगे कहा कि उनकी वजह से वह एक बेहतर लाइफस्टाइल पा सकी हैं। अरुणा ईरानी ने महमूद को भगवान द्वारा भेजा गया उनके लिए एक देवदूत कहा है। 

विज्ञापन


Malaika Arora: ‘कुछ तो शर्म करो’! मलाइका अरोड़ा का चुपके से वीडियो बनाने पर पैपराजी पर भड़के नेटिजन्स

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों से अधिक थे महमूद

अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अरुणा ईरानी ने बताया कि वे दोनों दोस्तों से कहीं अधिक थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने कहा कि यह जानने के बावजूद कि वह एक शादीशुदा आदमी हैं, वे उन्हें पसंद करने लगी थीं। अभिनेत्री ने कहा कि महमूद शादीशुदा थे, जिसके चलते उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। अरुणा ईरानी ने फिल्म निर्माता कुकू कोहली से शादी की है। इस जोड़ी ने जब शादी रचाई तो कुकू पहले से ही शादीशुदा थी। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहता था।


काफी वक्त तक छुपाकर रखी थी शादी

अभिनेत्री ने काफी वक्त तक अपनी शादी को ऑफिशियल नहीं किया था। उन्होंने बताया कि कुकू कोहली की पहली पत्नी रीता के निधन के बाद धीरे-धीरे उन दोनों की शादी भी सार्वजनिक होने लगी थी। अरुणा ईरानी ने अपने शानदार करियर में 'हमजोली', 'पेट प्यार और पाप','आन मिलो सजना' और 'संजोग' जैसी फिल्मों में काम किया है। 

Salman Khan: फायरिंग में शामिल आरोपी का पता चला? मोटरसाइकिल के मालिक से पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed