फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arshad warsi sanjay dutt is teaming up for another movie after Lage Raho Munna Bhai in sidhaant sachdev film

Arshad Warsi: जेल की सलाखों के पीछे नजर आए मुन्नाभाई और सर्किट, फिर जमेगी संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी

Thu, 26 Jan 2023 01:24 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 26 Jan 2023 01:24 PM IST
सार

एक बार फिर सर्किट और मुन्नाभाई की जोड़ी पर्दे पर जल्द वापसी के लिए तैयार है। हाल ही में अरशद वारसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है कि वह बहुत जल्द संजय दत्त संग वापसी के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
arshad warsi sanjay dutt is teaming up for another movie after Lage Raho Munna Bhai in sidhaant sachdev film
संजय दत्त, अरशद वारसी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई में संजय दत्त और अरशद वारसी ने शानदार किरदार निभाया था। दोनों ही फिल्में सुपरहिट हुई थीं। अब एक बार फिर सर्किट और मुन्नाभाई की जोड़ी पर्दे पर जल्द वापसी के लिए तैयार है। हाल ही में अरशद वारसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है कि वह बहुत जल्द संजय दत्त संग वापस आ रहे हैं। 

विज्ञापन


अरशद वारसी ने दी जानकारी
अरशद वारसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है- मैं मेरे भाई संजय दत्त के साथ एक और सुपर एंटरटेनिंग फिल्म के साथ वापस आ रहा हूं। यकीन मानिए हमारा इंतजार आपसे ज्यादा लंबा होता जा रहा है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने सिद्धांत सचदेव, गौरव दुबे और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स को भी टैग किया है। हालांकि इसके साथ उन्होंने फिल्म का नाम अभी तक नहीं बताया है। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं और यह मूवी इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन

 

इसे भी पढ़ें- Gandhi Godse Ek Yudh Review: संतोषी की सियासी फिल्म रही बेअसर, दीपक और चिन्मय की मेहनत पर फिरा पानी
इस फिल्म में आए थे नजर
अरशद वारसी की कॉमेडी फैंस को खूब पसंद आती है। चाहे किसी फिल्म में उनका सीरियर किरदार हो या फिर कॉमेडी वह हर रोल को बखूबी निभाना जानते हैं। संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है। दोनों पिछली बार एकसाथ साल 2006 में आई फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में एकसाथ नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन भी मुख्य  भूमिका में थीं। अब एकबार फिर अरशद वारसी और संजय दत्त की जोड़ी नजर आने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed