फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arpita Khan Sharma invited brother salman khan at her residence for Ganesh Chaturthi

बॉलीवुड में शुरू हुआ गणेशोत्सव, सलमान खान के घर इस बार नहीं पधारेंगे गणपति बप्पा!

Fri, 25 Aug 2017 12:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 25 Aug 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Arpita Khan Sharma invited brother salman khan at her residence for Ganesh Chaturthi
14 सालों से हर साल गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को अपने घर बुलाने वाले सलमान खान इस बार बप्पा को अपने घर नहीं बुलाने वाले हैं। इस बार खान परिवार बेटी अर्पिता के घर पर गणपति का स्वागत कर रहा है। दरअसल खान परिवार अर्पिता खान के घर पर ही इस बार गणेश चतुर्थी मना रहा है।  सलमान खान बहन के घर पहुंच भी चुके हैं।
विज्ञापन


सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई पहुंच चुके हैं। जबकि उनका परिवार आज सुबह ही अबू धाबी से लौटा है। बता दें हर साल सलमान के घर गणपति को ढेढ़ दिनों के लिए रखा जाता है लेकिन इस साल बप्पा अर्पिता के घर पर विराजेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें- 'Bhoomi' Song: 'ट्रिप्पी ट्रिप्पी' में दिखे सनी लियोनी के जलवे
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार सलमान अपनी बहन अर्पिता के घर गणपति को विराजमान करवाएंगे। माना जा रहा है कि ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि इस साल सलमान खान के भांजे आहिल का ये पहला गणेश उत्सव होगा। जिसे पूरा परिवार खूब धूमधाम से मनाना चाहता है। 


इसके अलावा एक्टर संजय दत्त और विवेक ओबेरॉय भी इस साल अपने घर गणपति को ले आए हैं। संजय दत्त और विवेक ओबेरॉय दोनों ही हर साल बड़े ही धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाते हैं। संजय दत्त के लिए इस साल की गणेश चतुर्थी काफी खास है। उनकी कमबैक फिल्म भूमि जो रिलीज हो रही है। इस फिल्म में संजय ने गणेश आरती भी गाई है जो जल्द ही रिलीज की जाएगी।

बता दें कि गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने फैंस को अमिताभ बच्चन, अनुपम खैर, श्री देवी, अनुष्का शर्मा के साथ रवीना टंडन ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी। 
 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed