फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Armaan Kohli Ex Girlfriend Neeru Randhawa Drop Case against actor read story here in detail

Armaan Kohli: नीरू रंधावा मामले में अरमान कोहली को मिली बड़ी राहत, आपसी समझौते से बंद हुआ केस

Mon, 21 Aug 2023 01:25 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 21 Aug 2023 01:25 PM IST
सार

एक्टर अरमान कोहली को शारीरिक उत्पीड़न मामले में बड़ी राहत मिली है। अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस नीरू रंधावा ने केस खत्म कर दिया है।
 

विज्ञापन
Armaan Kohli Ex Girlfriend Neeru Randhawa Drop Case against actor read story here in detail
अरमान कोहली, नीरू रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर अरमान कोहली को शारीरिक उत्पीड़न मामले में बड़ी राहत मिली है। अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस नीरू रंधावा ने उन पर पांच साल पहले शारीरिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, जो अब बंद हो गया है। अरमान के वकील तारक सैय्यद और नीरू रंधावा के वकील कुशल मोर ने दोनों के बीच समझौता दिखाने के लिए कोर्ट में कागजात पेश किए थे।

विज्ञापन


शारीरिक उत्पीड़न मामले में हुई थी अरमान की गिरफ्तारी
बता दें कि मामला 3 जून, 2018 का है। एक्ट्रेस नीरू रंधावा ने अभिनेता पर बेरहमी से मारने-पीटने और सीढ़ियों से धकेलने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि अरमान ने उनका सिर फर्श पर भी पटक दिया था, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और 15 टांके लगवाने पड़े थे। नीरू ने एक्टर के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


नीरू ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा 
हालांकि, बाद में दोनों के बीच एक समझौता हुआ, जिसमें एक्टर ने नीरू को सेटेलमेंट के तौर पर 50 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट दिया था, जो बाउंस हो गया था। इसके बाद साल 2018 में एक्ट्रेस ने एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अरमान के खिलाफ मामला फिर से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Tiger Shroff:  टाइगर श्रॉफ ने पूरी की गणपथ पार्ट 1 की शूटिंग, शर्टलेस तस्वीर साझा कर कही यह बात

30 लाख रुपये में हुआ समझौता
इस मामले को लेकर अरमान के वकील सैय्यद ने अदालत में बताया कि एक्टर इस समय मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। उन्हें अपने परिवार के गहने गिरवी रखने पड़े। इसके बाद भी वह 30 लाख रुपये ही इकठ्ठे कर पाए। ऐसे नीरू को 50 लाख की बजाय 30 लाख रुपये लेने पर सहमति जतानी पड़ी और इस मामले को बंद करना पड़ा। जस्टिस एनडब्ल्यू सांब्रे और आरएन लड्ढा की पीठ ने समझौते के बाद केस बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: 'कंपनियों ने सूरज की रोशनी को ही हमारा दुश्मन बना दिया है', कंगना का पूंजीवाद पर जोरदार कटाक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed