फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Armaan Kohli brother Rajnish kohli passed away at 44 in mumbai

दुखदः अरमान कोहली के छोटे भाई रजनीश का किडनी फेल होने से निधन

Wed, 07 Apr 2021 09:03 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 07 Apr 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Armaan Kohli brother Rajnish kohli passed away at 44 in mumbai
रजनीश कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता अरमान कोहली के छोटे भाई और मशहूर निर्माता-निर्देशक राजकुमार कोहली के छोटे बेटे रजनीश कोहली का मुंबई में अचानक निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्य ने एक चैनल को इस खबर की जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि रजनीश कोहली का निधन किडनी फेल होने के कारण हुआ। महज 44 साल में रजनीश इस दुनिया से चले गए।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक रजनीश कोहली की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां मंगलवार को अस्पताल में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि रजनीश शारीरिक तौर पर विकलांग थे और चलने फिरने में असमर्थ थे। 
विज्ञापन


रजनीश व्हीलचेयर के सहारे ही कहीं आ जा सकते थे। ऐसे में वो अपना ज्यादातर समय घर में ही बिताया करते थे। रजनीश 14 साल की उम्र में एक हादसे का शिकार हो गए थे जिसके बाद वो शारीरिक तौर पर अपंग हो गए थे। रजनीश के पिता राजकुमार कोहली हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक और निर्माता थे।उन्होंने 70-80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में बनाई थीं जिन्में 'जानी दुश्मन', 'नागिन' , 'नौकर बीवी का', 'राज तिलक' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed