फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Armaan Jain Anissa Welcome Baby Boy Kareena Kapoor Karisma Kapoor Congratulate them

Armaan Jain: अभिनेता अरमान जैन के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अनीसा ने दिया बेटे को जन्म

Sun, 23 Apr 2023 05:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 23 Apr 2023 05:54 PM IST
सार

अरमान की चचेरे बहन करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने भी अभिनेता और उनकी पत्नी को बधाई दी है। करीना कपूर ने लिखा, "प्राउड पेरेंट्स, माय डार्लिंग्स।" करिश्मा कपूर उर्फ लोलो ने भी इस जोड़े को बधाई दी।

विज्ञापन
Armaan Jain Anissa Welcome Baby Boy Kareena Kapoor Karisma Kapoor Congratulate them
अरमान जैन, अनीसा मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा माता-पिता बन गए हैं। 23 अप्रैल, 2023 को अभिनेता की पत्नी ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। इस बात की जानकारी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''दादा मनोज दादी रीमा पोते के जन्म के बारे में बताते हुए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।'' उन्होंने आगे लिखा कि हम परिवार के नए सदस्य का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। 

विज्ञापन

Award Show: आमिर खान से लेकर अजय देवगन तक, अवॉर्ड शो को बिल्कुल भी तवज्जो नहीं देते ये बॉलीवुड सितारे

विज्ञापन

करीना-करिश्मा ने दी बधाई

अरमान की चचेरे बहन करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने भी अभिनेता और उनकी पत्नी को बधाई दी है। करीना कपूर ने लिखा, "प्राउड पेरेंट्स, माय डार्लिंग्स।" करिश्मा कपूर उर्फ लोलो ने भी इस जोड़े को बधाई दी। अरमान, रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। उन्होंने फरवरी 2020 में अनीसा से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने शिरकत की थी। 

इस फिल्म से किया था एक्टिंग डेब्यू

बता दें कि अरमान पेशे से एक एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'लेकर हम दीवाना दिल' से की थी। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। 16 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज दो करोड़ 50 लाख का कलेक्शन ही कर सकी थी। गौरतलब है कि एक्टिंग डेब्यू से पहले अरमान पर्दे के पीछे असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर और एक मैं और एक तू जैसी फिल्मों के वह सहायक निर्देशक रह चुके हैं।
Tanvi Thakkar: गोद भराई पर इमोशनल हुईं गुम है किसी के प्यार में की तन्वी, यलो साड़ी में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed