फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor Will Paint Bandra–Worli Sea Link on rose day with the cancer patient children

कैंसर मरीजों के समर्थन में अर्जुन कपूर का बड़ा कदम, रोज डे पर बच्चों के साथ मिलकर छेड़ेंगे नई मुहिम

Wed, 18 Sep 2019 11:59 PM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 18 Sep 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Will Paint Bandra–Worli Sea Link on rose day with the cancer patient children
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

इन दिनों डिजिटल मनोरंजन में अपनी सलाह देकर अपने फैंस को सही कंटेंट देखने के लिए प्रेरित कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर ने अब एक और सामाजिक मुहिम से जुड़ने का फैसला किया है। इस साल विश्व गुलाब दिवस यानी 22 सितंबर को अर्जुन मुंबई के विश्वप्रसिद्द बांद्रा वर्ली सी लिंक पुल को गुलाबी रंग से प्रकाशित करने की तैयारी कर रहे हैं और इस मौके पर उनके साथ तमाम ऐसे बच्चे भी होंगे जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


विश्व गुलाब दिवस यानी वर्ल्ड रोज डे कनाडा की 12 साल की बच्ची मेलिंडा रोज की याद में मनाया जाता है जिन्हें रक्त कैंसर की गंभीर बीमारी हुई थी।

कैंसर मरीजों की मदद के लिए बनी संस्था कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन की मदद से होने जा रहे इस कार्यक्रम के बारे में अर्जुन कपूर कहते हैं, “कैंसर पीड़ित मरीजों की मदद का मुद्दा मुझे काफी व्यक्तिगत रूप से जुड़ा है। कैंसर मरीजों की मदद के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मुझे जो बन पड़ेगा मैं जरूर करना चाहूंगा। इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए हम सब लोगों को आगे आना चाहिए और हमारी मदद ही इन मरीजों का हौसला बढ़ा सकती है। कैंसर से जूझ रहे बच्चों के हौसले औऱ उनके जज्बे को मैं सलाम करता हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed