फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor shares an emotional note on his birthday lunch he thanked malaika arora for standing by his side

लव स्टोरी: अर्जुन कपूर ने साझा की जन्मदिन की तस्वीर, मलाइका का हमेशा साथ देने के लिए किया शुक्रिया

Tue, 29 Jun 2021 03:54 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 29 Jun 2021 03:54 PM IST
सार

  • अर्जुन कपूर ने लिखा इमोशनल पोस्ट 
  • मलाइका अरोड़ा का किया शुक्रिया अदा 
  • अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा की जन्मदिन की तस्वीर 

विज्ञापन
Arjun Kapoor shares an emotional note on his birthday lunch he thanked malaika arora for standing by his side
अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram

विस्तार

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका ने दुनिया के सामने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। मलाइका ने बीते साल अर्जुन के साथ तस्वीर साझा करके ये बता दिया था कि वो अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इन दोनों की आलोचना की तो कुछ लोगों ने इनके प्यार को अपना सहयोग दिया। आलोचनाओं का भी इनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा और ये दोनों अक्सर साथ दिखाई देते हैं। अर्जुन कपूर ने 26 जून को अपना 36 वां जन्मदिन मनाया, इस मौके पर उन्हें प्रशंसकों से लेकर सितारों तक सबने बधाई दी।

विज्ञापन


अर्जुन कपूर हुए भावुक

अर्जुन कपूर ने जन्मदिन पर मिली सबकी बर्थडे विश को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस मौके पर कई सेलिब्रिटीज अर्जुन की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए है, हालांकि कोरोना के चलते अधिक लोग इस पार्टी में नहीं आए, लेकिन उनके करीबी यहां मौजूद रहे। लोगों से मिल रहे इस प्यार को देखकर अर्जुन कपूर भी भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बड़ी ही खास बात लिखी है। इस पोस्ट में उन्होंने मलाइका को हमेशा उनके साथ खड़े रहने और उन्हें खूबसूरत दिखाने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

 

Arjun Kapoor shares an emotional note on his birthday lunch he thanked malaika arora for standing by his side
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram

अर्जुन ने कही ये बात

अर्जुन कपूर ने अपनी एक तस्वीर साझा की, इस तस्वीर में उन्होंने हुडी पहनी है और वो कांच के ग्लास से बाहर की तरफ देख रहे हैं। अर्जुन ने इस तस्वीर को साझा करते हुए  कैप्शन के साथ लिखा, 'जन्मदिन के दौरान मैं किसी सोच में डूबा हुआ था उसी दौरान ये तस्वीर ली गई। एक साल में कितना कुछ बदल जाता है। एक साल पहले मैं पूरी तरह से निराश-हताश, थका हुआ, भ्रमित था, लेकिन आज मैं नई ऊर्जा, दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी मुश्किल भरे रास्ते पर चलने के लिए तैयार हूं। आज मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया और मेरा हर मुश्किल वक्त में साथ दिया और मेरा ख्याल रखा।

हमेशा साथ देने के लिए मलाइका का किया शुक्रिया

इस पोस्ट में अर्जुन ने मलाइका के लिए भी खास संदेश लिखा। उन्होंने कहा, 'मेरी बेबी हमेशा मेरे साथ खड़े होने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।' अर्जुन ने ये भी बताया कि उनकी ये तस्वीर मलाइका अरोड़ा ने खींची है। उन्होंने मलाइका को फोटो क्रेडिट देते हुए लिखा, 'वो मेरी जिंदगी का वो हिस्सा है जो मुझे खूबसूरत बनाती हैं। अर्जुन के इस पोस्ट को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर बहुत सारे लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed