फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor said these things about Singham Again Thank you Rohit Shetty for making me a part of film

Singham Again: 'सिंघम अगेन' को लेकर बोले अर्जुन कपूर, डेंजर लंकेश किरदार के लिए रोहित शेट्टी को कहा शुक्रिया

Wed, 06 Nov 2024 10:25 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Nov 2024 10:25 PM IST
सार

फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर अर्जुन कपूर ने रोहित शेट्टी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशंसक उनके किरदार को पसंद कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म को लेकर क्या सोचते हैं अर्जुन कपूर।

विज्ञापन
Arjun Kapoor said these things about Singham Again Thank you Rohit Shetty for making me a part of film
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

विस्तार

फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर अर्जुन कपूर ने कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए रोहित शेट्टी ने मुझ पर भरोसा किया। मैंने अच्छा काम किया। डेंजर लंकेश की भूमिका निभाकर मैं खुश हूं। अर्जुन ने कहा कि जिनके लिए मैं काम करना चाहता हूं। उन्हें भी मेरा परफॉर्मेंस अच्छा लगा।
विज्ञापन
Trending Videos

Arjun Kapoor said these things about Singham Again Thank you Rohit Shetty for making me a part of film
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर ने किया रोहित शेट्टी का शुक्रिया
अर्जुन कपूर ने कहा, "मैं उन दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ जो मेरी फिल्म देखने गए। मैं रोहित शेट्टी का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे चुना और मुझ पर भरोसा जताया। मुझे खुशी है कि लोगों को मेरा काम पसंद आ रहा है। मैं खुशकिस्मत हूँ कि इंडस्ट्री ने हमेशा मेरे काम की तारीफ की है...' उन्होंने कहा, 'मुझे दर्शकों पर भरोसा था कि अगर मैं अच्छा काम करूँगा तो नतीजा भी अच्छा ही आएगा। मेरे दोस्त विक्की, आलिया, वरुण और मेरे गुरु आदित्य चोपड़ा ने मेरी तारीफ की लेकिन सबसे अच्छी तारीफ मेरी मासी ने की..."

Arjun Kapoor: चुन चुन कर निशाने ढूंढ रहे अर्जुन, डेंजर लंका से लेकर परमा तक का खुद ही कर रहे प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन

Arjun Kapoor said these things about Singham Again Thank you Rohit Shetty for making me a part of film
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
इंडस्ट्री में मेरे काम को सराहा गया
अर्जुन कपूर ने कहा कि मैं खुशनसीब रहा हूं। इंडस्ट्री में मेरे काम को काफी सराहा गया है। मेरी फिल्में भले ही फ्लॉप रही हों लेकिन मुझे और मेरे अभिनय को इंडस्ट्री में सराहा गया है। मेरी बहन और मेरे पापा ने भी मेरी फिल्मों को पसंद किया है। अर्जुन ने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं आपकी फिल्म देखने हम परिवार के साथ गए।
 

Singham Again: पुलिसिया स्वैग में नजर आईं दीपिका पादुकोण, निर्माताओं ने जारी किया ‘लेडी सिंघम’ ट्रैक

विज्ञापन

Arjun Kapoor said these things about Singham Again Thank you Rohit Shetty for making me a part of film
सिंघम अगेन टाइटल ट्रैक 'विनाशम करोहम' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
सिंघम अगेन फिल्म में अर्जुन कपूर को विलेन के रूप में देखा गया। अर्जुन को डेंजर लंकेश के किरदार के लिए प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म की कहानी को रामायण के आधार पर बढ़ा कर प्रस्तुत किया गया है। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed