फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun kapoor has no work to do these days

बेहद निठल्ले हैं अर्जुन कपूर, हर कोई है परेशान

Sat, 12 Mar 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 12 Mar 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
Arjun kapoor has no work to do these days
- फोटो : gettyimages

अर्जुन कपूर कभी अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों और समीक्षकों को आकर्षित नहीं कर सके। उनकी चर्चाएं गैर-फिल्मी वजहों से ज्यादा रही। इधर वह अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म के प्रति भी गंभीर नहीं दिख रहे। क्या होगा उनका भविष्य?

विज्ञापन


कई बार कलाकारों पर उस किरदार का असर हो जाता है, जिसे वह पर्दे पर निभा रहे होते हैं। अर्जुन कपूर पर भी क्या उनकी अगली फिल्म की और का का अच्छा खासा असर हो गया है? आजकल उनसे मिलने वाले हैरान हैं क्योंकि अपने इस फिल्मी किरदार की तरह अर्जुन भी कुछ करने के इच्छुक नहीं दिख रहे।
विज्ञापन


फिल्म में वह ऐसे घर जमाई बने हैं जो आईआईएम पासआउट है मगर जिंदगी में कुछ नहीं करना चाहता। सिर्फ घर पर रहना चाहता है। अर्जुन के मिजाज भी इन दिनों कुछ न करने जैसे ही हैं। सूत्रों की मानें निर्माताओं को अर्जुन ने हिदायत दे रखी है कि उनसे पूछे बिना किसी कार्यक्रम के लिए हां न कहें क्योंकि वह कहीं जाना नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का पीआर देखने वाले भी परेशान हैं क्योंकि वे मीडिया को अर्जुन को इंटरव्यू का कोई समय देते हैं, अर्जुन उसे आगे बढ़ा देते हैं। फिर समय देकर भी देर से पहुंचते हैं। 12 बजे के इंटरव्यू में वह तीन बजे आते हैं। इधर, फिल्म की रिलीज नजदीक आती जा रही है।

गौर करें तो चार साल के करिअर में अर्जुन के पास केवल दो उल्लेखनीय फिल्में हैं इश्कजादे और 2 स्टेट्स। जबकि पिछली फिल्में तेवर और फाइडिंग फैनी फ्लॉप थी। एक बड़े बैनर की डबल रोल वाली औरंगजेब जैसी सुपर फ्लॉप भी उनके खाते में हैं। जबकि उनके समकालीन रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर बाद में आए टाइगर श्रॉफ तक तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अर्जुन को करिअर की थोड़ी-सी चिंता होनी चाहिए, मगर यह दिख नहीं रहा।

फिल्मी घराने से होने के कारण लापरवाह हैं अर्जुन!

Arjun kapoor has no work to do these days

जानकारों का कहना है कि फिल्मी घरानों से आने वाले ऐक्टर पुत्र कैसे करिअर के प्रति जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वासी या कई बार लापरवाह होते हैं, अर्जुन उसका उदाहरण हैं। करिअर के शुरुआती दिनों से ही अर्जुन की चर्चा फिल्मों से ज्यादा उनके बॉडी शेप, सलमान खान की बहन अर्पिता से संबंध और मलाइका अरोड़ा खान के साथ नजदीकियों को लेकर ज्यादा रही है।

फिल्मों में अपने काम के प्रति वह दर्शकों और समीक्षकों को कम ही आकर्षित कर सके। उनके ताजा रवैये को देखते हुए भविष्य में लोग उन्हें गंभीरता से लेंगे, इसमें संदेह है। पिछले दिनों अर्जुन को एक और झटका तब लगा जब छोटे पर्दे पर बड़ा शो लाने के बावजूद उनकी कोई चर्चा नहीं हुई।

फीयर फेक्टरः खतरों के खिलाड़ी जैसे शो को अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी जैसी हस्तियों ने ऐक्शन के दम पर स्थापित किया। शिल्पा शेट्टी तक ने अपनी फिटनेस और कुशल संचालन से शो को हिट बना बनाया। मगर इस शो में अर्जुन कॉमेडी करते नजर आए। उनका यह अंदाज शो को लोकप्रियता के पुराने शिखरों तक पहुंचाने में नाकाम रहा। अब इस सीजन का अंत नजदीक है और मीडिया में इसे मिली तीखी प्रतिक्रियाओं से परेशान अर्जुन हाल में अपने मैनेजरों से यह कहते सुने गए कि फिनाले के शूट में मीडिया को मत बुलाना।

पिता की गाढ़ी कमाई भी डुबा दी अर्जुन ने

Arjun kapoor has no work to do these days
अर्जुन कपूर - फोटो : gettyimages

अर्जुन की पिछली फिल्म तेवर उनके पिता बोनी कपूर ने अपने जीवन की गाढ़ी कमाई लगा कर बनाई थी। मगर इसके नाकाम रहने के बावजूद अर्जुन ने कोई कोशिश नहीं की कि करिअर संवारने में मेहनत करें। बल्कि इस गति से काम किया कि जनवरी 2015 के बाद अब यानी लगभग सवा साल में उनकी फिल्म रिलीज हो रही है और इस दौरान अर्जुन मीडिया से बच रहे हैं। ताकि उनसे कोई पिछली नाकामियों और निजी जिंदगी के सवाल न पूछे।

खास बात यह है कि अर्जुन के पास अप्रैल फूल वाले दिन रिलीज होने वाली फिल्म के अलावा केवल एक फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का प्रस्ताव है। जो चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है। चेतन ही उपन्यास पर बनी 2 स्टेट्स ने अर्जुन को थोड़ा सहारा दिया था, लेकिन अर्जुन ने अपना अंदाज नहीं देखा तो फिर आने वाला कल किसने देखा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed