फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun kapoor campaign for digital content

डिजिटल दुनिया बनी अर्जुन की चिड़िया की आंख, बेहतरीन कंटेंट की सिफारिश के लिए नई मुहिम

Fri, 30 Aug 2019 10:42 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 30 Aug 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
arjun kapoor campaign for digital content
arjun kapoor - फोटो : social media

मशहूर निर्माता बोनी कपूर के बेटे खुद भले अपने लिए सही कहानी चुनने में बार बार चूक जाते हों, लेकिन उन्हें लगता है कि डिजिटल पर मौजूद मनोरंजन सामग्री का उनसे बेहतर जानकार दूसरा कोई नहीं है। तभी तो वह अर्जुन रेकमेंड्स नाम से एक मुहिम शुरू कर चुके हैं, जिसके जरिए वह लोगों को अपनी पसंद बताते हैं और साथ ही ये भी बताते हैं कि डिजिटल दुनिया में इन दिनों क्या ऐसा हो रहा है जिसे जरूर देखना बनता है।

विज्ञापन


अपनी इस डिजिटल कोशिश के बारे में अर्जुन कहते हैं, “मैं फिल्मों का शौकीन रहा हूं। मैं घर पर खाली समय में अच्छी फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज देखता रहता हूं। इस दौरान बहुत कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो मुझे रोमांचित करता है और जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मैंने इस पर ध्यान दिया है और यह जानने का प्रयास किया है कि आम तौर पर लोग क्या देखना और जानना पसंद करते हैं। लोगो के साथ यह जानकारी साझा करने में मुझे काफी खुशी महसूस होती।"
विज्ञापन


डिजिटल का अगला कदम ऑन लाइन कम्यूनिटी का है। इस बारे में चर्चा चलने पर अर्जुन कहते हैं, “मेरा उद्देश्य समान विचारधारा वाले वैसे उत्साही लोगों के समुदाय की शुरुआत करना रहा है जो दुनियाभर की बेहतरीन और नई चीजों को देखना पसंद करते हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शीशा देखते अर्जुन कपूर की फोटो पर मलाइका ने किया मजेदार कमेंट, उड़ाया मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed