फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Archana Puran Singh Again Play Miss Briganza Iconic Character In Ott Film Nadaaniyan

Archana Puran Singh: फिर से मिस ब्रिगेंजा बनीं अर्चना, ‘कुछ कुछ होता है’ का अंदाज नई फिल्म में किया री-क्रिएट

Thu, 20 Feb 2025 05:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Feb 2025 05:32 PM IST
सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर अर्चना पूरन सिंह को दर्शकों ने सालों पहले निभाए अपने एक पॉपुलर कैरेक्टर मिस ब्रिगेंजा को फिर से निभाते हुए देखा। इस किरदार को वह एक नई फिल्म में निभाती हुई दिखीं। वह मिस ब्रिगेंजा बनकर फिल्म के हीरो-हीरोइन को प्यार का मतलब समझा रही हैं। जानिए, कौन सी है वो फिल्म? और क्यों पॉपुलर हुआ था मिस ब्रिगेंजा का रोल? 

विज्ञापन
Archana Puran Singh Again Play Miss Briganza Iconic Character In Ott Film Nadaaniyan
फिल्म 'नादानियां' में मिस ब्रिगेंजा के रोल को री-क्रिएट करतीं अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी कॉमेडी के लिए दर्शकों के बीच अलग जगह बना चुकीं अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर से अपने एक आईकॉनिक कैरेक्टर मिस ब्रिगेंजा को निभाती दिखीं। वह फिल्म ‘नादानियां’ में इस रोल को दोबारा से कर रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी हुई है, इस मौके पर अर्चना पूरन सिंह वाले सीन को फैंस के साथ साझा किया गया। 

विज्ञापन


टीचर बनकर सामने आईं मिस ब्रिगेंजा उर्फ अर्चना 
जल्द ही ओटीटी पर श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की फिल्म ‘नादानियां’ रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रीमियर 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर होगा। इस फिल्म में इब्राहिम ने खुशी कपूर के किराए के बॉयफ्रेंड का रोल किया है। लेकिन ऐसा अरेंजमेंट फिल्म में क्यों किया गया है, यह तो फिल्म रिलीज होने पर ही पता चलेगा। लेकिन ‘नादानियां’ के हालिया रिलीज एक सीन में अर्चना पूरन सिंह मिस ब्रिगेंजा के रोल में फिर से दिखीं। वह टीचर के रोल में नजर आईं। 
विज्ञापन


खुशी कपूर-इब्राहिम अली खान से पूछा प्यार का मतलब 
नादानियां के हालिया रिलीज सीन में अर्चना पूरन सिंह क्लास में एंट्री लेती हैं। वह खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान के किरदारों से पूछती हैं कि प्यार क्या है? इस पर खुशी कपूर का किरदार कोई जवाब नहीं दे पाता है। लेकिन इब्राहिम अली खान का किरदार कहता है कि प्यार एक अरेंजमेंट है, दो दिलों के बीच। इसके बाद खुशी का किरदार, इब्राहिम के किरदार को 25 हजार रुपए ट्रांसफर कर देती है। यही इस लव स्टाेरी फिल्म का सरप्राइज एलीमेंट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Archana Puran Singh Again Play Miss Briganza Iconic Character In Ott Film Nadaaniyan
शाहरुख, काजोल की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में मिस ब्रिगेंजा बनीं अर्चना - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख की कुछ कुछ होता है में था मिस ब्रिगेंजा का किरदार 
साल 1998 में फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी नजर आए थे। यह धर्मा प्रोडक्शन यानी करण जौहर की फिल्म थी। इसमें ही अर्चना पूरन सिंह ने टीचर मिस ब्रिगेंजा का रोल किया था। इस फिल्म में उनका यह किरदार और डायलॉग काफी फेमस हुए थे। अब इसी किरदार को धर्मा प्रोडक्शन की ही ओटीटी फिल्म ‘नादानियां’ में अर्चना पूरन सिंह दोबारा री-क्रिएट कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed