{"_id":"687a68ed9187ee97b30edf5a","slug":"arbaaz-khan-wife-sshura-khan-flaunts-her-baby-bump-as-she-steps-out-in-the-city-watch-viral-video-2025-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं अरबाज की पत्नी शूरा खान, देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral Video: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं अरबाज की पत्नी शूरा खान, देखें वायरल वीडियो
Fri, 18 Jul 2025 09:11 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:11 PM IST
सार
Sshura Khan Baby Bump: अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। आज शूरा खान मुंबई में जब पैपराजी के सामने आईं, तो उन्होंने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
शूरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विस्तार
अरबाज खान और शूरा खान जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। आज जब शूरा खान मुंबई शहर में किसी काम से बाहर निकलीं तो पैपाराजी ने उनके क्यूट बेबी बंप के को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब फैंस के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
खान परिवार में आएगा नन्हा मेहमान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरबाज खान और शूरा खान ने हाल ही में अपनी गर्भावस्था की खुशखबरी शेयर की थी। 18 जुलाई को शूरा को मुंबई में अपना बेबी बंप दिखाते हुए देखा गया। वह गुलाबी जंप सूट और काले टैंक टॉप में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। फोटोग्राफरों को हल्की मुस्कान के साथ अभिवादन करने के बाद वह जल्दी अंदर चली गईं।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
यूजर्स के रिएक्शन
शूरा को इस लुक में देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें आने वाले नन्हें मेहमान की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप वाकई बहुत चमक रही हैं। मेरी तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं', एक यूजर ने लिखा, 'भगवान आपको आशीर्वाद दें', एक यूजर ने लिखा, 'कितनी अच्छी हैं ये बिल्कुल भी दिखावा नहीं, सरल लेकिन सुरुचिपूर्ण।'

अरबाज और शूरा की शादी
कथित तौर पर अरबाज और शूरा ने 24 दिसंबर, 2023 को मुंबई में अरबाज की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर एक निजी समारोह में शादी की थी। इस समारोह में सलमान खान, सोहेल खान, सलीम खान, सलमा खान, रवीना टंडन जैसे करीबी लोग शामिल थे। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी, जहां शूरा रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट थीं। अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा अरहान खान है। दोनों का तलाक मई 2017 में हुआ था।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt: दरियादिल हैं आलिया भट्ट, अपने ड्राइवर और हाउस हेल्पर को घर खरीदने के लिए दिए लाखों रुपये