फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   apupam kher share videos of his trip to Switzerland goes viral

अनुपम खेर ने शेयर किया स्विट्जरलैंड का वीडियो, जहां 7 डिग्री तापमान में फिल्माए जा चुके हैं कई फिल्मों के गाने

Tue, 28 Oct 2025 11:18 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 28 Oct 2025 11:18 AM IST
सार

Anupam Kher Viral Video: अनुपम खेर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने स्विट्जरलैंड ट्रिप का एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसे आपने कई बॉलीवुड फिल्मों के गानों में देखा होगा।

विज्ञापन
apupam kher share videos of his trip to Switzerland goes viral
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपम खेर ने आज 28 अक्तूबर को स्विट्जरलैंड का खास वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। यह वीडियो अनुपम ने खास तौर पर इसलिए शेयर किया, क्योंकि इस जगह पर कई अभिनेत्रियों ने शिफॉन साड़ी में डांस किया है। अनुपम ने उन स्टार्स को सलाम किया है, जिन्होंने इतनी ठंड में गाने फिल्माए हैं।
विज्ञापन

अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने आज इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मैं अपने प्यारे देश भारत वापस जा रहा हूं, इसलिए अगले कुछ दिनों में स्विट्ज़रलैंड की बाकी तस्वीरें और वीडियो डालूंगा। ये जंगफ्राउ की बर्फीली चोटी की फोटो है। इसे यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माना जाता है। उन सभी भारतीय अभिनेत्रियों को सलाम, जिन्होंने -7 डिग्री ठंड में सिर्फ शिफॉन की साड़ी पहनकर यहां गाने फिल्माए। ये भी समर्पण है! मुझे पांच परतें कपड़े पहनकर भी वहां खड़े होने में मुश्किल हो रही है। जय हो #SwitzerlandDiaries #MagicOfIndianCinema।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
अनुपम खेर को आखिरी बार उनकी निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में देखा गया था, जिसे क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई। अनुपम खेर ने 2002 में अपनी पहली फिल्म 'ओम जय जगदीश' के बाद 23 साल बाद 'तन्वी द ग्रेट' का निर्देशन किया। उन्होंने हाल ही में अपने अभिनय करियर के 41 साल पूरे किए हैं, जिसकी शुरुआत 25 मई 1984 को फिल्म 'सारांश' से हुई थी।

यह भी पढ़ें: अध्यात्म की ओर मनीषा कोइराला, गुरु मिंग्युर रिनपोछे के पहुंचीं आश्रम, जानना चाहती हैं जीवन का उद्देश्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed