फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka-Virat is all set to tie knot, here is proof

EXCLUSIVE: हो गया खुलासा, शादी कर रहे हैं विराट-अनुष्का, ये रहे पक्के सबूत

Thu, 07 Dec 2017 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 07 Dec 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
Anushka-Virat is all set to tie knot, here is proof
- फोटो : Self
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की खबरों को लेकर चल रहे अफवाहों के बीच अमर उजाला आपके लिए सबसे ठोस खबर लेकर आया है। सूत्रों की माने तो दोनों की शादी लगभग तय है बस तारीखों को लेकर उलझनें हैं। इंतजार है तो बस शादी की तारीखों का। दरअसल बुधवार शाम से ही चली आ रही इन खबरों से खुद अनुष्का शर्मा की ओर से पर्दा उठाया गया है।
विज्ञापन

 
करीबी सूत्रों की माने तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुंडली मिलाई जा चुकी है। दोनों की ग्रह चाल के मुताबिक चार मुहूर्त 12 दिसंबर 18 दिसंबर 21 दिसंबर, 5 जनवरी 2018 निकाले जा चुके हैं। मामला तब फंस जाता है जब ये पता लगता है कि इस साल दिसंबर में उच्च कुलीन ब्राह्मणों की शादियां नहीं हो पा रही। मगर अनुष्का नए ख्यालों की हैं तो उन्होंने सिरे से इन तारीखों को खारिज भी नहीं किया है।
विज्ञापन

बांद्रा फैमिली कोर्ट में लगाई अर्जी

Anushka-Virat is all set to tie knot, here is proof
सूत्र बताते है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी को कानूनी जामा पहनाने के लिए बांद्रा फैमिली कोर्ट में भी अर्जी लगा दी हैं। अपने वकील के साथ जाकर अनुष्का ने 4 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी खरीद लिए हैं। इनमें 12-18 दिसंबर वाली तारीखों के फॉर्म के साथ गवाहों के फॉर्म भी खरीदे गए, इसलिए कयास यही लगाए जा रहे हैं कि इन दो तारीखों में से किसी एक तारीख को ही दोनों एक-दूजे के हो जाएंगे।

विदेश के बजाय शादी भारत में ही बेहद सादे कार्यक्रम के साथ निपटाने की खबरें सूत्रों से आ रही है। शादी में खास रिश्तेदारों के अलावा चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed