फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma Virat Kohli Daughter Vamika face revealed unseen video from Vrindavan Neem karoli Baba Ashram

Anushka-Virat Daughter: सामने आई अनुष्का-विराट की बेटी की एक झलक, वामिका को देख लोग बोले- पापा पर गई है

Fri, 06 Jan 2023 10:21 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 06 Jan 2023 10:21 AM IST
सार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें उसकी झलक दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Daughter Vamika face revealed unseen video from Vrindavan Neem karoli Baba Ashram
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बी-टाउन के सबसे चर्चित और पसंदीदा कप्ल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी के चाहने वाले लाखों में हैं। लेकिन जब से विराट और अनुष्का माता-पिता बने हैं तभी से सभी उनकी बेटी वामिका की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक वामिका का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है। इतना ही नहीं अक्सर विराट और अनुष्का को पैपराजी पर वामिका की तस्वीरें न खींचने की नसीहत देते हुए भड़कते हुए भी देखा जाता है। ऐसे में सभी वामिका की एक झलक पाने के लिए बेसब्र रहते हैं। ऐसे में हाल ही में वामिका की एक झलक पाने की दिली तमन्ना रखने वाले लोगों की यह ख्वाहिश अब पूरी हो गई है।      

विज्ञापन

Anushka Sharma Virat Kohli Daughter Vamika face revealed unseen video from Vrindavan Neem karoli Baba Ashram
अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ - फोटो : Social media

सामने आया वामिका का वीडियो
जी हां, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की नन्ही सी राजकुमारी वामिका का चेहरा दुनिया के सामने आ गया है, जो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। लेकिन यह तोहफा फैंस को अभिनेत्री या विराट ने नहीं दिया है। दोनों की वृंदावन ट्रिप से एक अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें प्यारी सी वामिका अपनी मम्मी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। दोनों के साथ इस दौरान उनकी बेटी वामिका कोहली भी थीं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूरा परिवार आश्रम में एक साथ प्रार्थना कर रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by @virushka_always1801

विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka Sharma Virat Kohli Daughter Vamika face revealed unseen video from Vrindavan Neem karoli Baba Ashram
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली बेटी वामिका के साथ - फोटो : Social media

विराट की तरह दिखती हैं वामिका...
सामने आए वीडियो में वामिका का चेहरा साफ नजर आ रहा है और वह बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का वामिका को विराट से लेकर अपनी गोद में बैठा लेती हैं। अनुष्का और विराट जहां   हाथ जोड़कर पुजारी से आशीर्वाद मांगते हैं, वहीं वामिका अपना नटखट पन दिखा रही हैं। वह मम्मी की गोद में बैठे हुए इधर-उधर देख रही हैं। वामिका को वीडियो में सफेद रंग की ड्रेस पहने देखा जा सकता है। वामिका इसमें बेहद क्यूट और प्यारी लग रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं और लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। जहां कोई वामिका को क्यूट बता रहा है, वहीं अन्य सोशल मीडिया यूजर्स बोल रहे हैं कि 'वामिका बिल्कुल विराट कोहली की तरह दिखती है।' 
Vijay-Sangeetha: क्या शादी के 23 साल बाद अपनी पत्नी से तलाक ले रहे विजय, आखिर क्यों लग रहीं अटकलें?

विज्ञापन

Anushka Sharma Virat Kohli Daughter Vamika face revealed unseen video from Vrindavan Neem karoli Baba Ashram
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली बेटी वामिका के साथ - फोटो : Social media

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का और विराट की बेटी वामिका का चेहरा सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। इससे पहले पिछले साल एक क्रिकेट मैच के दौरान अनुष्का की गोद में विराट को प्रोत्साहित करती वामिका का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद अनुष्का और विराट ने खूब गुस्सा किया था सख्त हिदायत दी थी कि कोई भी उनकी बेटी की तस्वीरें न खींचे।
Somi Ali: मुझे गाली दी..पीटा..जान से मारने की धमकी और..., सोमी अली ने सलमान खान पर फिर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed