फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma spends quality time with Virat Kohli

अनुष्का की इस बेकरारी से परेशान हैं विराट कोहली

Fri, 30 May 2014 08:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 30 May 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma spends quality time with Virat Kohli
अनुष्का जिस तरह एक खास फिल्म में काम करने के बेकरार हैं, उससे विराट कोहली को खतरा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन


इन दिनों निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में हीरोइनों की मारामारी में अनुष्का भी कूद पड़ी हैं। अब इसे ऋतिक का ग्लैमर कहें या आषुतोश के साथ काम करने की ललक, अनुष्का ने फिल्म में हीरोइन का रोल मांगा है।

दरअसल जब से हीरोइनों को पता लगा है कि आशुतोष जल्द ही ईसापूर्व की इस प्रेम कहानी को पर्दे पर उतारने की तैयारी में लगे हैं और ऋतिक रोशन को हीरो के रूप में फाइनल कर लिया गया है, वे एक के बाद एक आशुतोष से मिल कर उनके साथ काम करने की इच्छा जता रही हैं।

विज्ञापन


अभी तक ‘मोहनजोदड़ो’ में हीरोइन बनने की इच्छुक सुंदरियों में कैटरीना कैफ, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा के नाम सामने आए थे। अब इस कतार में अनुष्का शर्मा भी लग गई हैं। एक तो गोवारिकर जैसे निर्देशक के साथ काम करने की इच्छा और दूसरे ऋतिक का ग्लैमर इन सुंदरियों को फिल्म के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अनुष्का ने पिछले सप्ताह गोवारिकर से मुलाकात करके फिल्म में काम करने की मंशा जाहिर की। इस बीच यह भी बात सामने आई है कि निर्देशक किसी नए चेहरे की तलाश में लगे हैं, जिसकी पहले से कोई इमेज न हो।


बताया जा रहा है कि यह आइडिया ऋतिक का है। हीरोइन को लेकर गोवारिकर और ऋतिक के बीच लगातार चर्चा चल रही हैं। ऐसे में देखना रोचक होगा कि फिल्म के लिए कतार में लगी हीरोइनों को मौका मिलता है या फिर किसी नए चेहरे की लॉटरी लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed