{"_id":"5af55ceb4f1c1bd3408b464f","slug":"anushka-sharma-shared-zero-new-shooting-location","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इन दिनों फिल्म 'जीरो' की यहां हो रही है शूटिंग, अनुष्का शर्मा ने ऐसे किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन दिनों फिल्म 'जीरो' की यहां हो रही है शूटिंग, अनुष्का शर्मा ने ऐसे किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'जीरो' एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 'जीरो' की शूटिंग भी जोर शोर से चल रही है। इस अनुष्का शर्मा ने फिल्म की शूटिंग को लेकर खुलासा किया है।
अनुष्का शर्मा ने ट्विटर में फिल्म की शूटिंग की नई लोकेशन का खुलासा किया है। अनुष्का के ट्वीट के अनुसार फिल्म 'जीरो' की शूटिंग इन दिनों चीन के ट्रैंक्विल टेम्पल में चल रही है। अनुष्का ने लोकेशन की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया- 'एक ट्रैंक्विल टेम्पल और मेरी आज की शूटिंग लोकेशन।'

आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' का निर्देशन आनंद एल. राय कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में आनंद एल. राय ने फिल्म का टीजर जारी किया था। टीजर में शाहरुख एक बौने के किरदार में नजर आ रहे हैं। 'जीरो' के टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान और कटरीना कैफ के फैंस एक बार फिर से इन तीनों को बड़े परदे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म पहले यह दोनों फिल्म 'जब तक है जान' में साथ नजर आए थे।
A tranquil temple & my shoot location today... #Zero #TeamPixel #Pixel2XL pic.twitter.com/ukxG9YNhhq
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) May 11, 2018