फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anushka sharma revisits indore house actress shows where she spent childhood and learnt swimming

Anushka Sharma: अनुष्का को याद आए वो पुराने दिन, वीडियो साझा कर दिखाईं इंदौर की गलियां जहां बीता उनका बचपन

Tue, 07 Mar 2023 10:07 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 07 Mar 2023 10:07 AM IST
सार

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह इंदौर की उन गलियों के दिखाती नजर आईं, जिनमें वह बचपन में घूमा करती थीं। वीडियो में अनुष्का इंदौर के आर्मी एरिया का वह क्वार्टर दिखा रही हैं, जहां बचपन में वह रहती थीं।

विज्ञापन
anushka sharma revisits indore house actress shows where she spent childhood and learnt swimming
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह जहां कहीं भी जा रही  हैं या फिर जो कुछ भी कर रही हैं उसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। पिछले दिनों वह विराट कोहली के साथ कभी वृंदावन तो कभी नीम करोली बाबा के दर्शन करती नजर आईं। वहीं हाल ही में अभिनेत्री इंदौर में बाबा महाकाल की आरती में भी शामिल होती नजर आई थीं। अब हाल ही में अनुष्का महू पहुंच गईं, जहां उनका बचपन बीता था। अनुष्का ने यहां बिताए हर एक पल को बहुत एक्साइटमेंट के साथ याद किया।

विज्ञापन

इंदौर वाले घर की दिखाई झलक
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह उन गलियों के दिखाती नजर आईं, जिनमें वह बचपन में घूमा करती थीं। वीडियो में अनुष्का महू के आर्मी एरिया का वह क्वार्टर दिखा रही हैं, जहां बचपन में वह रहती थीं। इस दौरान उन्होंने हर वो जगह दिखाई जहां उन्होंने अपना समय बिताया था और बचपन में रहीं, खेली और पली-बढ़ीं। पुरानी यादें ताजा करने के साथ उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। अनुष्का ने अपने पुराने घर के सामने खड़े होकर अनुष्का ने एक फोटो भी खिंचवाया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने दिनों को याद किया
वीडियो साझा करते हुए अनुष्का ने बेहद दिलचस्पी से लिखा, 'एक बार फिर महू, मध्यप्रदेश गई। वो जगह, जहां बचपन में मैंने पहली बार स्विमिंग सीखी जहां मेरे भाई ने मेरे साथ ट्रिक खेली कि मैं मेरे बर्थडे पर वीडियो गेम लूं, पर वो खुद खेलता था। वो जगह, जहां मैंने पापा के साथ स्कूटर चलाया। वो जगह जो हमेशा मेरे दिल में रहेगी। अनुष्का का यह वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें अनुष्का इन दिनों अपने आने वाली फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में बिजी हैं। यह फिल्म झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इसके पहले आखिरी बार अभिनेत्री को साल 2018 में आई फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed