फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma not yet paid for ‘Bombay Velvet’!

अनुष्का शर्मा की फीस भी ले डूबी 'बॉम्बे वेलवेट'!

Wed, 27 May 2015 06:39 PM IST
Updated Wed, 27 May 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma not yet paid for ‘Bombay Velvet’!
पिछले दिनों आई अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' बॉक्स आफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी है। 110 करोड़ के बजट में बनी 'बॉम्बे वेलवेट' अपने बजट की आधी कमाई भी नही कर सकी है। लेकिन इसका नुकसान निर्माताओं के साथ-साथ अनुष्का शर्मा को भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक अनुष्का को अभी तक सिर्फ फिल्म का साइनिंग अमाउंट ही मिला है। अनुष्का जब-जब अपनी फीस मांग रही हैं निर्माता कंपनियां उन्हे टरका दे रही है। अनुष्का इसलिए भी ज्यादा गुस्सा हैं क्योंकि रणबीर कपूर को उनकी पूरी फीस फिल्म रिलीज होने से पहले ही मिल चुकी है।
विज्ञापन


कंपनी बोली, किसी का कोई अमाउंट बाकी नही

Anushka Sharma not yet paid for ‘Bombay Velvet’!
फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टू़डियो और फेंटम फिल्म्स ने मिलकर किया है। अनुष्का शर्मा के बाकी अमाउंट पर फॉक्स स्टार स्टू़डियो का कहना है कि उसके ऊपर कोई बकाया नहीं है। अगर कुछ अमाउंट किसी का बचा भी है तो वो फेंटम फिल्म्स पर है।

दूसरी ओर फेंटम फिल्म्स की प्रमुख मधु मंतेना का भी यही कहना है कि उनकी कंपनी पर कोई बकाया नहीं है। वहीं फिल्म के को-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप पेरिस में छुट्टियां बिता रहे हैं। अनुराग ने ही अनुष्का को फिल्म के लिए साइन किया था।

अनुष्का शर्मा को 'बॉम्बे वेलवेट' के समीक्षकों की तीखी आलोचना का शिकार होना पड़ा है और एक बड़ी फ्लॉप भी उनके खाते में जुड़ गई है। ऐसे में उन्हे फीस के लिए भी भटकना पडे़ तो फिर अनुष्का के गुस्से को नाजायज नही ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed