{"_id":"432a801dfc3f28165cc2df5c3fcb439f","slug":"anushka-sharma-lips","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुर्खियों में आए अनुष्का शर्मा के होंठ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुर्खियों में आए अनुष्का शर्मा के होंठ
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा के होंठ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आप भी जानिए आखिर क्यों चर्चा में आए यह होंठ।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा परेशान हैं कि लोग उनकी फिल्मों के बारे में बातें नहीं कर रहे। बल्कि क्रिकेटर विराट कोहली के साथ उनके प्रेम की चर्चा ज्यादा होती है। लेकिन अब बात उससे आगे बढ़ गई है। अनुष्का के होंठों पर सबकी निगाहें हैं।
अनुष्का को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं है। असल में यह मसला नए सिरे से तब खड़ा हुआ जब दर्शकों ने ‘कॉफी विद करन’ के रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड के ट्रेलर देखे। इसमें निर्देशक अनुराग कश्पय और अनुष्का शर्मा साथ आएंगे।
विज्ञापन
अनुष्का इन दिनों अनुराग की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में काम कर रही हैं। खास बात यह है कि शो में आई अनुष्का के होठों को देख कर लोगों ने यह चर्चा शुरू कर दी है कि क्या उन्होंने सर्जरी कराई है, ताकि होंठ सुंदर बनाए जा सकें?
विज्ञापन
लंबे समय से इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा थी कि अनुष्का ने कई सीनियर अभिनेत्रियों की राह पर चलते हुए अपने होठों को कृत्रिम ढंग से सुंदर बनाया है, लेकिन मुश्किल यह है कि इस सुंदरी की यह कोशिश उल्टी पड़ गई है।
देखने वालों का कहना है कि अनुष्का के होंठों की सर्जरी ठीक से न होने के कारण उनके चेहरे की खूबसूरती कम हो गई है। पिछले साल भी जब ऐसी चर्चाएं हुई थीं तो अनुष्का ने कहा था कि वह मूर्ख नहीं हैं जो कृत्रिम ढंग से खुद को सुंदर बनाने की कोशिश करें।
उनका कहना है कि उन्होंने होठों को कुछ नहीं किया है। जबकि जानकारों के अनुसार शुरुआती फिल्मों में अनुष्का के जो होंठ पतले-पतले नजर आते थे, वह अब भरे-भरे दिख रहे हैं। यह बिना लिप जॉब के संभव नहीं है। अनुष्का फिर से ऐसी बातें करने वालों से नाराज हैं।