फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap will make 'Alvin kaaleecharan' with shahrukh

शाहरुख को 'एलविन कालीचरण' बनाऐंगे अनुराग कश्यप?

Thu, 25 Dec 2014 11:56 AM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap will make 'Alvin kaaleecharan' with shahrukh

बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक अनुराग कश्यप शाहरूख खान को लेकर एलविन कालीचरण नाम की फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म के निर्माण में भी शाहरूख खान का प्रोडक्शन हाउस अनुराग कश्यप का साथ देगा। वैसे अनुराग कश्यप इन दिनों रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा को लेकर बांबे वेलवेट नामक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


फिल्म्ा एलविन कालीचरण को लेकर कहा जाता है कि अनुराग कश्यप ने इसकी स्क्रिप्ट दस साल पहले लिखी थी, उस समय हीरो के तौर पर अनिल कपूर को लिए जाने की बात थी। पर उस समय अनुराग यह फिल्म टुटु शर्मा के साथ मिलकर नहीं बना पाए थे।

विज्ञापन

विशेष तकनीक से बनेगी 'एलविन कालीचरण'

Anurag Kashyap will make 'Alvin kaaleecharan' with shahrukh

अब अनुराग कश्यप 'एलविन कालीचरण' के लिए शाहरूख खान को परफेक्ट मान रहे है। अनुराग कश्यप ने फिल्म को लेकर कहा है कि मेरे पास अभी तीन बड़ी कहानियां है जिसमें से एल्विन कालीचरण भी एक है। इसका निर्माण शाहरूख खान के साथ मिलकर होगा, मुख्य भूमिका में भी शाहरूख खान ही नजर आएंगे।

उन्होंने कहा कि इसे बनाने का सही समय यही है क्योंकि आजकल तकनीक से लैस फिल्मों को पसंद किया जाता है। मैं इसकी कहानी में कुछ फेर-बदल करके जल्द ही फिल्मांकन शुरू करूंगा। शाहरूख हमेशा से मेरी कहानी के लिये परफेक्ट थे लेकिन मैं आज नही बता सकता कि कल की मेरी फिल्म कैसी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed