फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Doval Shows off His Injury Scars Asks Fans For Advice On His Comeback

अनुराग डोभाल ने दिखाए अपनी चोट के निशान, फैंस से कमबैक को लेकर मांगी सलाह; पूछा- ‘नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?’

Fri, 20 Mar 2026 09:51 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 20 Mar 2026 09:51 AM IST
सार

Uk Rider 07 Anurag Dobhal Health Update: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल का पिछले दिनों कार एक्सीडेंट हुआ था। अब उनकी सेहत में सुधार है, और उन्होंने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट भी शेयर किया है। 

विज्ञापन
Anurag Doval Shows off His Injury Scars Asks Fans For Advice On His Comeback
यूट्यूबर अनुराग डोभाल - फोटो : इंस्टाग्राम@anurag_dobhal

विस्तार

पारिवारिक विवाद के बाद यूट्यूबर यूके राइडर अनुराग डोभाल का कार एक्सीडेंट हुआ था। इलाज के दौरान कई बार अनुराग की तबीयत बिगड़ी लेकिन अब वह ठीक हो गए हैं। यूके राइडर उर्फ अनुराग डोभाल ने अपनी सेहत को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है। 

विज्ञापन

अनुराग ने दिखाए अपनी चोट के निशान  
गुरुवार को अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उन्होंने अपनी कमर को दिखाया, जिस पर बड़ा सा टांका लगा हुआ था और हादसे के दौरान आई खरोंच के निशान भी साफ नजर आ रहे थे।

विज्ञापन




कमबैक को लेकर लोगों से मांगी सलाह
एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में अनुराग ने एक पोल की तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने लोगों से पूछा, ‘नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?’ इस पोल के दो ऑप्शन थे। पहला - हां अपने व्लॉग्स और इंस्टा फिर से शुरु करो, और दूसरा - जैसा आपको सही लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हुआ था अनुराग और परिवार के बीच विवाद 
यूट्यूबर अनुराग ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि पत्नी रितिका उसे छोड़कर चली गई है। इसलिए वह सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहे हैं। अपनी वीडियो में अनुराग ने कहा था, ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं।

मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं? इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। 5 दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।' 

इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए। कुछ लोगों ने अनुराग की हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा तो कुछ लोगों ने उनको सपोर्ट किया। 

लाइव स्ट्रीम के दौरान हुआ एक्सीडेंट 
अनुराग डोभाल परिवार के साथ हुए विवाद के बार लाइव स्ट्रीम करते हुए कार चला रहे थे। इस दौरान ही यूट्यूबर का एक्सीडेंट हाे गया। इसके बाद कई लोग उसके सपाेर्ट में उतर आए हैं। लेकिन अनुराग के भाई कलम ने अलग ही कहानी सोशल मीडिया पर बताई, उसने अनुराग को ही दोषी ठहराया, खराब व्यवहार का जिक्र सबके सामने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed