फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anuradha Paudwal and Kumar Sanu honoured at British Parliament

विदेश में सम्मानित हुए मशहूर गायक अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू

Mon, 09 Jul 2018 09:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Anuradha Paudwal and Kumar Sanu honoured at British Parliament
anuradha and kumar sanu
मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू को विदेश में सम्मानित किया गया है। इन दोनों गायकों को सिनेमाजगत में बेहतरीन काम के अलावा सामाजिक कार्यों में अभूतपूर्व योगदान के लिए एक खास सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन


अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू को ब्रिटिश संसस में इंडो ब्रिटिश ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप के नेताओं ने सम्मानित किया। इस संदर्भ में जारी प्रेस विजप्ति के अनुसार यह सम्मान पाने के बाद गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा - 'जानी मानी हस्ती होने के नाते समाज के प्रति उनकी कुछ जिम्मेदारियां है और उसे समाज को लौटाना उनका फर्ज है।'
विज्ञापन


वहीं गायक कुमार सानू ने कहा - 'हर बच्चे को पढ़ने-लिखने का अधिकार है।' इस कार्यक्रम की मेजबानी इंडो ब्रिटिश ऑल पार्लियामेंट्री ग्रुप के अध्यक्ष सासंद वीरेंद्र शर्मा ने की।' आपको बता दें, 90 के दशक में कुमार सानू अपने करियर की बुलंदी पर थे। सानू की आवाज के लोग इतने दीवाने थे कि हर दूसरी फिल्म में उनकी आवाज में गाया हुआ गाना जरूर होता था। यहां तक कि कुमार सानू को फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशिकी, दीवाना, साजन और रंग जैसी फिल्मों में कुमार सानू ने गाया है जो कि सुपरडुपर हिट रहे थे। वहीं अनुराधा पौडवाल की बात करें तो उन्हें अपनी गायिकी के लिए सबसे बड़े अवॉर्ड पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है। इन्होंने ने भी कई बाॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दी है जिसमें मेजर साब, घरवाली बाहरवाली और कसक फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed