Anupama: रुपाली गांगुली ने शेयर किया डांस वीडियो, फैंस बोले-'उफ्फ तेरी अदा'
रुपाली अक्सर ही कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें रुपाली ब्लैक गाउन पहने डांस करती नजर आ रही हैं।
विस्तार
टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपने शो अनुपमा की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस शो के बाद रुपाली गांगुली की लोकप्रियता भी बढ़ी है। उन्हें अनुपमा के रोल में खूब पसंद किया जा रहा है। रुपाली गांगुली अनुपमा के किरदार में तो फैंस का मनोरंजन करती ही हैं इसके साथ वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। रुपाली अक्सर ही कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें रुपाली ब्लैक गाउन पहने डांस करती नजर आ रही हैं। उनकी ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही है।
शनिवार का खुशमिजाज डांस-
रुपाली गांगुली ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह ट्रेंडिंग म्यूजिक ट्यून पर डांस करतनी नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर का गाउन में रुपाली का लुक स्टनिंग लग रहा है। उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-"मेरा करेंट मूड, मेरे शनिवार का खुशमिजाज डांस।"
रुपाली का ये वीडियो देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने रुपाली की तारीफ करते हुए लिखा, 'हमेशा की तरह बहुत प्यारी, हैप्पी वीकेंड रुपाली'। उफ्फ..तेरी अदा...माय माय, वुमन इन ब्लैक। इसी तरह एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, 'किसी की नजर न लगे मेरी जान रुप्स मां को, लुकिंग सो गॉर्जियस एंड सो ब्यूटीफुल'। फैंस इसी तरह से एक के बाद एक रूपाली गांगुली की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इससे पहले अनुपमा यानी रुपाली गांगुली ने ग्रीन कलर के लहंगे में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें पहले बड़ी खूबसूरती के साथ पोज देती नजर आ रही थी और हमेशा की तरह फैंस ने उनकी इन तस्वीरों की भी जमकर तारीफ की थी।