फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher will visit Shriram Mandir for Pran Pratishtha and he will represent his ancestors video went viral

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी में जुटे अनुपम खेर, बोले- 'दीवाली मनाऊंगा, दीए जलाऊंगा'

Thu, 18 Jan 2024 12:27 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 18 Jan 2024 12:27 PM IST
सार

अनुपम खेर ने कहा, 'मैं 22 जनवरी को अयोध्या में अपने पूर्वजों और खासकर अपने दादा जी पंडित अमरनाथ जी का प्रतिनिधित्व करूंगा। ये सब राम मंदिर की स्थापना का सपना देखते थे। मेरे सभी कश्मीरी हिंदू भाई बहन आत्मिक रूप से मेरे साथ होंगे

विज्ञापन
Anupam Kher will visit Shriram Mandir for Pran Pratishtha and he will represent his ancestors video went viral
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों हर तरफ श्री राम के नाम की धूम मची हुई है। वर्षों का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इस मौके पर बॉलीवुड की नामी हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। आज बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए इस बात की जानकरी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


श्री राम की भक्ति में लीन हुए एक्टर
अनुपम खेर बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता हैं। फिल्मों के अलावा वे राजनीति और धार्मिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बातें रखते हैं। आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए अनुपम खेर ने कहा, 'मैं 22 जनवरी को अयोध्या में अपने पूर्वजों और खासकर अपने दादा जी पंडित अमरनाथ जी का प्रतिनिधित्व करूंगा। ये सब राम मंदिर की स्थापना का सपना देखते थे। मेरे सभी कश्मीरी हिंदू भाई बहन आत्मिक रूप से मेरे साथ होंगे।' वीडियो में अनुपम खेर राम-नामी गमछा ओढ़े नजर आ रहे हैं और माथे पर उन्होंने तिलक भी लगाया हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)



कश्मीरी पंडितों को याद किया 
अनुपम खेर ने अपने वीडियो में कश्मीरी पंडितों को याद करते हुए कहा, 'श्री राम लला का अयोध्या लौटना यह विश्वास जगाता है कि, जिस किसी की भी अपनी एक अवधपुरी कहीं छूट गई है, तो वह एक रोज मिल जरूर जाएगी। ये श्री राम का ही आशीर्वाद है कि मुझे इस ऐतिहासिक समारोह में सम्मिलित होने का और आपसे यह खुशी बांटने का अवसर मिला है। मैं आप सब के लिये भी प्रार्थना करूंगा! जय श्री राम।' 
Koffee with Karan 8: शो के आखिरी एपिसोड में होगा कॉफी अवॉर्ड्स का बंटवारा, दीपिका की झोली में आएगा ये सम्मान

प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होंगे ये सितारे
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल के लिए अभी तक अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और कंगना रनौत को न्योता मिल चुका है। कंगना रणौत पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया हैंडल से श्री राम का गुणगान करते हुए एक पोस्ट भी साझा की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed