फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Thanks Prime Minister Narendra Modi on Social Media For Reopening Kashmiri Hindu Genocide Cases

Anupam Kher: कश्मीरी हिंदू नरसंहार मामलों की जांच फिर से शुरू, अनुपम खेर ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

Tue, 08 Aug 2023 06:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 08 Aug 2023 06:34 PM IST
सार

अनुपम जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाले हैं। इसमें वह लोकनायक जय प्रकाश नारायण की भूमिका में दिखने वाले हैं। फिल्म के निर्देशन के साथ कंगना रणौत इसमें इंदिरा गांधी का रोल निभाती नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher Thanks Prime Minister Narendra Modi on Social Media For Reopening Kashmiri Hindu Genocide Cases
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुपम खेर अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी हैं। उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन किया था। फिल्मों के अलावा अनुपम बेबाकी से अपनी बात लोगों के सामने रखने के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह कई मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं। 

विज्ञापन

पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

इस बीच मंगलवार (आठ अगस्त) को उन्होंने ट्विटर पर बताया कि वह एक खबर से खुशी और राहत महसूस कर रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने बताया कि सरकार ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश नीलकंठ गंजू की हत्या के मामले में लगभग तीन दशकों के बाद अपनी जांच फिर से शुरू कर दी है। ट्विटर पर अनुपम ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'ऐतिहासिक...यह जानकर खुशी और राहत मिली कि सरकार ने आखिरकार कश्मीरी हिंदुओं के खिलाफ नरसंहार के मामलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। न्यायमूर्ति पं. नीलकंठ गंजू की हत्या की सबसे पहले जांच होनी है। कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। न्याय में देरी हो सकती है लेकिन न्याय एक दिन जरूर मिलता है। जय हिन्द! #दकश्मीरफाइल्स।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म में दिखेंगे अनुपम

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाले हैं। इसमें वह लोकनायक जय प्रकाश नारायण की भूमिका में दिखने वाले हैं। फिल्म के निर्देशन के साथ कंगना रणौत इसमें इंदिरा गांधी का रोल निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक को भी आखिरी बार पर्दे पर देखा जा सकेगा। यह फिल्म 1975 में इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए अपातकाल के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed