फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher shares joyful moments Gifts colour pencils to young friends at Versova MadhIsland

Viral Video: अनुपम खेर का छोटे बच्चों के साथ वायरल हुआ वीडियो, गिफ्ट में दी रंगीन पेंसिलें

Fri, 20 Feb 2026 11:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 20 Feb 2026 11:23 PM IST
सार

Anupam Kher Viral Video: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने कुछ नए छोटे दोस्तों के साथ आज अच्छा समय बिताया। जिसका एक खास वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Anupam Kher shares joyful moments Gifts colour pencils to young friends at Versova MadhIsland
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपम की पहली बार इन छोटे से मुलाकात वर्सोवा-मढ़ द्वीप जेटी पर हुई थी। वहां उन बच्चों ने अनुपम से रंगीन पेंसिल का डिब्बा मांगा और अनुपम ने उनसे वादा किया था कि वे उन्हें पेंसिल दिला देंगे। अनुपम का यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो
शुक्रवार को सड़क पर अनुपम की उन बच्चों से फिर संयोग से मुलाकात हो गई। उन्हें याद आया अपना पुराना वादा, इसलिए उन्होंने कार रोकी और बच्चों को रंगीन पेंसिल खरीदकर दे दी। सब बहुत खुश हुए। अनुपम ने बच्चों के साथ एक प्यारा वीडियो भी बनाया और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। इस वीडियो में बच्चे खुशी-खुशी अपना नाम, कक्षा और स्कूल बताते दिख रहे हैं। वे अहमदाबाद के रहने वाले हैं और गुजराती माध्यम के स्कूल में पढ़ते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम का पोस्ट
अनुपम ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरे नए युवा दोस्तों से मिलिए। मुझे याद है कि वर्सोवा-मढ़ द्वीप जेटी पर उनसे मिला था। उन्होंने रंगीन पेंसिल मांगी थी। इसलिए मैंने कार रोकी और उन्हें वही दिला दिया। हम सब बहुत खुश थे।'

विज्ञापन

किन फिल्मों में नजर आएंगे अनुपम
अनुपम जल्द ही 'खोसला का घोसला' के दूसरे भाग में अपने पुराने किरदार कमल किशोर खोसला के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म में बोमन ईरानी, परवीन डबास, रणवीर शौरी जैसे पुराने कलाकारों के साथ रवि किशन जैसे नए चेहरे भी होंगे।इसके अलावा, अनुपम निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अभी इस फिल्म की कहानी और कलाकारों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: 50 करोड़ के करीब पहुंची 'ओ रोमियो', जानें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed