फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manisha Koirala reunites with Mani Ratnam for PS2 screening says his wife helped her during shooting of Bombay

Manisha Koirala: मणिरत्नम से मिलकर मनीषा कोइराला को याद आए 'बॉम्बे' शूटिंग के दिन, कहा- घर जैसा महसूस हुआ

Mon, 01 May 2023 06:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 01 May 2023 06:57 PM IST
सार

हिंदी के अलावा वह तमिल, तेलुगू भाषाओं की फिल्में भी कर चुकी हैं। साउथ की बॉम्बे, इंडियन और मुधालवन जैसी सुपरहिट  फिल्मों में वह अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। हाल ही में, मनीषा कोइराला ने ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की स्क्रीनिंग में शिरकत की है।

विज्ञापन
Manisha Koirala reunites with Mani Ratnam for PS2 screening says his wife helped her during shooting of Bombay
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनीषा कोइराला को 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल किया जाता है। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हिंदी के अलावा वह तमिल, तेलुगू भाषाओं की फिल्में भी कर चुकी हैं। साउथ की बॉम्बे, इंडियन और मुधालवन जैसी सुपरहिट  फिल्मों में वह अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। हाल ही में, मनीषा कोइराला ने ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की स्क्रीनिंग में शिरकत की है।

विज्ञापन

मनीषा ने  ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की स्क्रीनिंग में की शिरकत

हाल ही में, अभिनेत्री ने  मुंबई के यश राज स्टूडियो में ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की स्क्रीनिंग में शिरकत की । इस दौरान अभिनेत्री ने निर्देशक मणिरत्नम और उनकी पत्नी सुहासिनी मणिरत्नम के साथ मुलाकात की उनके साथ अपने अनुभवों को याद करते हुए पुरानी यादों को भी ताजा किया। इस दौरान मनीषा ने  फिल्म की भी प्रशंसा की और पूरी टीम को फिल्म में उनके बेहतर परफॉर्मेंस के लिए शुभकामनाएं दीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
स्क्रीनिंग के बाद मनीषा ने इंस्टाग्राम पर गेट टुगेदर की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मणिरत्नम सर बहुत विनम्र व्यक्ति हैं और एक महान फिल्मकार हैं। मुझे याद है कि उनके साथ काम करना बहुत मुश्किल था, लेकिन बहुत संतोषजनक था।  हम कलाकार निर्देशकों के साथ काम करने के लिए तरसते हैं जो हमें कामयाबी को आगे बढ़ाते हैं और हमें लोकप्रियता हासिल करने में मदद करते हैं। वह हमेशा कोशिश करते हैं चीजों को अलग तरीके से करने के लिए।  बॉम्बे की शूटिंग का मेरा पहला दिन आज मुझे भी याद है।’

Bollywood Actress: भरी जवानी में इन एक्ट्रेस ने फिल्मों में 'बूढ़ी औरत' का किरदार, चहरा देख रह जाएंगे दांग

विज्ञापन

मणिरत्नम के लिए लिखा यह पोस्ट
मनीषा ने आगे लिखा, ‘मणिरत्नम की नई फिल्म के स्क्रीनिंग पर उनसे और सुहासिनी जी से मिलकर घर जैसा महसूस हुआ है। उनकी फिल्मों ने दुनिया भर के लोगों में अपनी पहचान बनाई है। उनकी हर फिल्म उत्कृष्ट कृति है। चाहे वह उनकी पहली फिल्म हो या फिर  पोन्नियिन सेलवन 2 हो। हमें तो बस उनकी फिल्मों से ही प्यार है। एक बार फिर सर आप एक खजाना हैं।  पूरी टीम को मेरा प्यार।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed