फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Mother Dulari praised His Movie vijay 69 actor shares lovely Moments on social media

Anupam Kher: इस फिल्म में बेटे के अभिनय की मुरीद हुईं अनुपम खेर की मां दुलारी, बोलीं- 'दस अवॉर्ड भी कम होंगे'

Mon, 31 Mar 2025 12:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Mar 2025 12:10 PM IST
सार

Anupam Kher Mother Dulari: अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे अपनी मां दुलारी से मजेदार बातचीत करते नजर आए हैं।  वहीं, दुलारी भी बेटे की तारीफ करती दिख रही हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher Mother Dulari praised His Movie vijay 69 actor shares lovely Moments on social media
दुलारी खेर, अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वे अपनी फिल्मों, शूटिंग के अलावा मोटिवेशनल वीडियो भी शेयर करते हैं। इन सबके अलावा वे समय-समय पर अपनी मां दुलारी के साथ बातचीत की मजेदार वीडियो भी फैंस के साथ साझा करते हैं, जिनका फैंस को भी बेसब्री से इंतजार होता है। हाल ही में एक बार फिर अनुपम खेर ने ऐसा ही वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

मां से बातचीत का मजेदार वीडियो किया शेयर
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। साझा किए गए वीडियो में अनुपम खेर, उनकी मां दुलारी और भाई राजू खेर नजर आ रहे हैं। हमेशा की तरह अनुपम खेर अपनी मां से सामान्य बातें कर रहे हैं, जो काफी दिलचस्प है। इसी बीच उनकी एक फिल्म का जिक्र छिड़ता है, जिस पर दुलारी बेहद उत्साहित होते हुए कहती हैं कि 'इस फिल्म के लिए तो तुझे दस अवॉर्ड भी मिलें तो कम होंगे'। वह फिल्म है, 'विजय 69'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन

मिडिल क्लास परिवारों की दिखाई कहानी
इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन लिखा है, 'इस फिल्म के लिए तो तुझे दस अवॉर्ड भी मिल जाएं तो कम होंगे...नजर लगना क्या होता है? मां... भाई... भाभी... मैं... और इधर-उधर की बातचीत! इस 4.30 मिनट के वीडियो में आपको भारत के 90 प्रतिशत मिडल क्लास परिवारों की कहानी देखने को मिलेगी। फर्क शायद ये हो सकता है कि हमारी माताश्री इस बातचीत को अपने खास अंदाज से चटपटा बना देती हैं! देखिए, मजे लीजिए और शेयर करिए! जय माता की'!

यह खबर भी पढ़ें:
Salman Khan Movies: सिकंदर से पहले सलमान की इन फिल्मों ने भी किया निराश, कहानी से लेकर एक्टिंग सबकी हुई आलोचना

विज्ञापन

किसी की नजर खराब नहीं होती
वीडियो में दुलारी नजर लगने पर बात करती दिखी हैं। वे कहती हैं, 'किसी की नजर नहीं लगती। दुनिया में सबकी नजर बहुत अच्छी है'। साथ ही दुलारी कहती हैं कि उन्हें मीठा बहुत पसंद है और 80 वर्ष की उम्र के बाद किसी को डायबिटीज नहीं होती। मां की इस बात पर अनुपम खेर हंसते नजर आते हैं। अनुपम खेर और दुलारी की इस प्यारी बातचीत पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'माता-पिता का हमेशा सम्मान करना चाहिए। आपकी मां बहुत प्यारी हैं। इस तरह आपकी बातचीत उनसे हमेशा मजेदार लगती है'। एक यूजर ने लिखा, 'माएं इस दुनिया में सबसे खास तोहफा होती हैं'।

यह खबर भी पढ़ें:
Eid ul Fitr: ईद पर प्रियंका चोपड़ा ने भेजा मोहब्बत का पैगाम, सुष्मिता सेन से शूरा तक इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed