फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam kher Introducing the entire political cast of The Accidental Prime Minister

पहली बार साथ आई ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की पूरी स्टार कास्ट, अनुपम खेर ने शेयर की तस्वीर

Mon, 23 Jul 2018 01:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Anupam kher Introducing the entire political cast of The Accidental Prime Minister
The Accidental Prime Minister

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायॉपिक जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। शूटिंग खत्म हो चुकी है। हाल ही में फिल्म का एक फोटोशूट सामने आया है जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। फोटो में मनमोहन सरकार के सभी मंत्री, उनकी पत्नी, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आजाद सहित कई कैबिनेट मिनिस्टर नजर आ रहे हैं।इससे पहले भी फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। फिलहाल अनुपम खेर ने फिल्म का नया फोटोशूट शेयर किया है।

विज्ञापन

फिल्म में मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर का किरदार निभा रही हैं दिव्या सेठ शाह। अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे राम अवतार भारद्वाज। इस फिल्म में प्रियंका गांधी के किरदार में अहाना कुमरा नजर आएंगी, जबकि राहुल गांधी का किरदार अर्जुन माथुर ने निभाया है। 
विज्ञापन

 
अनुपम खेर इस फिल्म में देश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी हंसल मेहता ने लिखी है, किताब को लेकर काफी विवाद हुआ था, और फिल्म बनाने को लेकर भी हंगामा हुआ था। 


फिल्म को सुनील बोहरा प्रोड्यूस कर रहे हैं, इससे पहले वे 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों को को-प्रोड्यूस कर चुके हैं। संजय बारू 2004 से 2008 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी कई अहम बातों का इसमें खुलासा किया है। इस फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर कर रहे हैं और हंसल मेहता इसके क्रिएटिव निमार्ता हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed