बिग बॉस 20: पैपराजी पर क्यों भड़के सलमान खान? गुस्से में दिखाई आंखें; जानें पूरा मामाल
Salman Khan Viral Video: सलमान खान लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। मगर वह अक्सर नाराज भी हो जाते हैं। हाल ही में उनका गुस्सा कैमरे में कैद हो गया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्यों नाराज हुए सलमान खान?
'बिग बॉस 20' के प्रमोशन के लिए शूटिंग के दौरान एक पैपराजी ने सलमान खान को 'बाबा' कहकर बुलाया। इससे सलमान खान नाराज हो गए। उन्होंने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा 'बाबा? ये तेरा काम नहीं है। मुझे कैमरा के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है।'
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान पैपराजी से परेशान होते हुए दिख रहे हैं। रियलिटी शो के 6 सितंबर को प्रीमियर से पहले उन्हें सेट पर देखा गया। शुरू में तो उन्होंने फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिया, मगर बाद में बार-बार फोटो की रिक्वेस्ट से वे चिढ़ गए।
सलमान ने दूरी बनाने की गुजारिश की
शूटिंग के वायरल वीडियो में सलमान खान को सेट के पास फोटोग्राफर्स से बात करते हुए देखा जा सकता है। एक्टर ने उनसे स्टेज से कुछ दूरी बनाए रखने को कहा। जब रिक्वेस्ट आती रहीं, तो वे अपनी झुंझलाहट जाहिर करते दिखे।
- अभिनेता ने 'बिग बॉस 20' के प्रमोशनल शूट के लिए अपने लुक से भी सबका ध्यान खींचा।
- सलमान खान ने रग्ड काउबॉय जैसा लुक अपनाया।
- उन्होंने नेवी ब्लू टी-शर्ट के साथ गहरे भूरे रंग की लेदर काउबॉय हैट पहनी थी।
- जैतून-हरे रंग की वेस्ट (बिना आस्तीन की जैकेट) ने उनके ऊपरी हिस्से के पहनावे को पूरा किया।
- एक्टर ने इस पूरे लुक को डेनिम जींस और सिल्वर डिटेलिंग वाली बेल्ट के साथ पेयर किया।
- उनका सिग्नेचर फिरोजा ब्रेसलेट भी दिखाई दे रहा था।
सलमान खान 'बिग बॉस' के 20वें सीजन के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। इस हिंदी रियलिटी शो का प्रीमियर 6 सितंबर को होना है। इसमें माही विज, अर्शिफा खान, ईशा रिखी, रिया अहीर, काजी तौकीर और कनिका मान नजर आ सकते हैं।