{"_id":"5b3dc4cd4f1c1bc3248b4921","slug":"anupam-kher-film-the-accidental-prime-minister-wraps-up-delhi-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म की शूटिंग खत्म, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म की शूटिंग खत्म, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायॉपिक जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। फिल्म के दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी। अनुपम खेर ने लिखा- हमारी फिल्म ‘दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का दिल्ली शेड्यूल खत्म होने को है। यहां शूटिंग में बहुत मजा आया मैंने बहुत कुछ सीखा। धन्यवाद दिल्ली।
फिल्म में मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर का किरदार निभा रही हैं दिव्या सेठ शाह। अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे राम अवतार भारद्वाज। इस फिल्म में प्रियंका गांधी के किरदार में अहाना कुमरा नजर आएंगी, जबकि राहुल गांधी का किरदार अर्जुन माथुर ने निभाया है।
विज्ञापन
अनुपम खेर इस फिल्म में देश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी हंसल मेहता ने लिखी है, किताब को लेकर काफी विवाद हुआ था, और फिल्म बनाने को लेकर भी हंगामा हुआ था।
फिल्म को सुनील बोहरा प्रोड्यूस कर रहे हैं, इससे पहले वे 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों को को-प्रोड्यूस कर चुके हैं। संजय बारू 2004 से 2008 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी कई अहम बातों का इसमें खुलासा किया है। इस फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर कर रहे हैं और हंसल मेहता इसके क्रिएटिव निमार्ता हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

The Delhi schedule of our film #TheAccidentalPrimeMinister comes to an end. It was great to shoot in a city where I learnt so much about acting. (#NationalSchoolOfDrama). It has been a learning experience to work with some superb actors from this city. Thank You DELHI.🙏🙏❤️ pic.twitter.com/vgG6KtgsUc
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 5, 2018