फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher clicked picture in bathtub, then he gave a wonderful offer to fans

Instagram: बाथटब में बच्चे की तरह लेटे नजर आए अनुपम खेर, फैंस को दिया ऐसा शानदार ऑफर कमेंट्स की आ गई बाढ़

Thu, 17 Feb 2022 06:34 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 06:34 PM IST
सार

अनुपम खेर ने अपने एक तस्वीर शेयर की है,जिसमें वह बाथटब में लेटे नजर आ रहे हैं। अपनी इस तस्वीर के साथ अनुपम खेर ने स्पेशल कैप्शन के साथ फैंस को शानदार ऑफर भी दिया है।

विज्ञापन
Anupam Kher clicked picture in  bathtub, then he gave a wonderful offer to fans
अनुपम खेर - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। अभिनेता अनुपम खेर हर बात को अपने अंदाज में कहते नजर आते हैं और फैंस के साथ कुछ न कुछ नया शेयर करते रहते हैं। अब अनुपम खेर ने अपने एक तस्वीर शेयर की है,जिसमें वह बाथटब में लेटे नजर आ रहे हैं। अपनी इस तस्वीर के साथ अनुपम खेर ने स्पेशल कैप्शन के साथ फैंस को शानदार ऑफर भी दिया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है और फैंस जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

सबसे अच्छा कैप्शन देने वाले पांच लोगों को अपने घर बुलाएंगे अनुपम खेर-
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीर शेयर की है उसमें देखा जा सकता है के वह लकड़ी के बाथ टब में लेटे हुए हैं। अनुपम खेर कुछ इस तरह से लेटे हैं जैसे कोई गर्भस्थ शिशु हो। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, मुझे यह तस्वीर काफी पसंद हैं और उम्मीद है कि आपको भी ये पसंद आएगी। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से कहा कि इस तस्वीर के लिए कैप्शन भेजें, जिसका कैप्शन सबसे अच्छा लगा उनमें से कम से कम पांच लोगों को जल्दी ही मैं अपने घर जरूर बुलाउंगा। मैं वादा करता हूं। उनके इस शानदार ऑफर के बाद कमेंट्स की तो जैसे लाइन लग गई है और फैंस एक से बढ़कर एक कैप्शन देते नजर आ रहे हैं।

Koo App

I like this pic! Hope you like it too!!❤️! Send your caption for it. The best ones (maximum 5) will get a home visit by me in the near future. I promise! 👍😍

View attached media content

- Anupam Kher (@anupampkher) 17 Feb 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस दे रहे एक से बढ़कर एक कैप्शन-
एक प्रशंसक ने अनुपम खेर की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'हम ऐसे ही पैदा हुए हैं, और हम एक दिन ऐसे ही जाएंगे'! लाइफ लेसन। इसी तरह से दूसरे प्रशंसक ने लिखा,मां के गर्भ में होने का अहसास कराने की कोशिश, मां का प्यार। एक अन्य यूजर ने लिखा, जैसे कोई बच्चा मां के गर्भ में हो,,दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह। अन्य यूजर भी इसी तरह से कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed